एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर की गलती की वजह से घिरीं अर्चना गौतम, बिग बॉस हाउस में हुआ महायुद्ध

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' शुरू होते ही जंग का मैदान बना हुआ है. श्रीजिता डे और मान्या के बाद अब अर्चना गौतम की घरवालों के साथ जमकर लड़ाई हुई.

Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस का घर हो और महायुद्ध न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. यूं तो बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां होती हैं, लेकिन इस बार तो शो शुरू होते ही लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. ‘बिग बॉस 16’ के सर्कस हाउस में सभी घरवाले अक्सर लड़ते रहते हैं. अब बीते एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer) के किए का हर्जाना अर्चना गौतम (Archana Gautam) को उठाना पड़ गया. एक लड़ाई ने इस कदर माहौल को बिगाड़ दिया कि, निम्रत कौर और अर्चना गौतम फूट-फूटकर रोने लगीं.

सुंबुल तौकीर की गलती पर घिरीं अर्चना गौतम
दरअसल, हुआ यूं कि, अर्चना गौतम को खाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई और सुंबुल तौकीर खान की रिस्पॉन्सबलिटी थी कि, वह अर्चना को चावल वगैरह लाकर दें. हालांकि, सुंबुल शालीन के साथ मस्ती कर रही थीं और उन्हें उनकी नहीं सुनी. जब अर्चना ये बात कहते-कहते थक गईं तो उन्होंने सिर्फ सब्जी बना दी और चावल नहीं बनाया. बाद में सुंबुल आईं और खाने की बात कही. फिर वह चावल लेकर आईं. पहले तो अर्चना ने हामी भर दी, लेकिन जब प्रियंका ने भी खाने की डिमांड की तो उन्होंने सुंबुल के लिए भी चावल बनाने से साफ इनकार कर दिया.

फूट-फूटकर रोईं निमृत और अर्चना
सुंबुल और अर्चना की बहस हो गई. इस बहस में कैप्टन निमृत कौर भी कूदीं और मामला शांत कराया. फिर आई खाने की बारी तो सबने खाना खा लिया और गौमत के लिए पर्याप्त खाना नहीं बचा था. फिर सब अर्चना के साथ बहस करने लगे और फूड डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर खूब बवाल हुआ. काफी देर से निमृत मामला संभाल रही थीं और आखिरकार वह भी टूट गईं और ‘मानवता कहां है?’ कहकर अर्चना पर बरस पड़ीं. इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं. सभी उन्हें दौड़े तो अर्चना भी वहां गईं और वह भी रोने लगीं. अर्चना ने फैसला लिया कि, वह सिर्फ खाना बनाएंगे, लेकिन डिस्ट्रीब्यूट नहीं करेंगी. अगर निमृत की तबीयत ठीक नहीं है तो वह डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा किसी और को दें. फिर सौंदर्या शर्मा इस जिम्मेदारी को लेने की बात करती हैं और आखिरकार मामला शांत हो जाता है.

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता को मोहब्बत करती हैं प्रियंका चाहर चौधरी? बोलीं- पहले मैं इग्नोर करती थी लेकिन...

Bigg Boss 16 में बॉलीवुड के ये फेमस एक्टर करेंगे शानदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स के चेहरे से उतारेंगे नकाब, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget