एक्सप्लोरर

खाना बनाने को लेकर घर में छिड़ी जंग, चार पराठे नहीं मिलने पर विशाल ने प्लेट धोने से किया इनकार

शहनाज़ गिल कहती हैं कि नाश्ता अभी बनवाती हूं, लंच और डिनर एक साथ बनवा लेंगे. इस पर रश्मि आपत्ति जताते हुए कहती हैं कि जब से तेरी कैप्टंसी शुरू हुई है ये नया शुरू हुआ है कि लंच और डिनर एक साथ.

नई दिल्ली: बिग बॉस सीज़न 13 अपने लड़ाई-झगड़ों के लिए याद किया जाएगा. इस सीज़न कंटेस्टेंट्स के बीच जितने झगड़े हुए हैं, शायद ही किसी और सीज़न में देखने को मिले हैं. अभी आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा खत्म ही हुआ है कि अब घर में ड्यूटी नहीं निभाने को लेकर एक बार फिर नोंकझोंक शुरू हो गई है.

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा पर खाना बनाने की ड्यूटी को सही से नहीं निभाने का आरोप लगाती नज़र आ रही हैं. वीडियो में माहिरा और रश्मि के बीच जमकर तू तू मैं मैं होता नज़र आ रहा है.

वीडियो की शुरुआत में शहनाज़ कहती हैं कि नाश्ता अभी बनवाती हूं, लंच और डिनर एक साथ बनवा लेंगे. इस पर रश्मि आपत्ति जताते हुए कहती हैं कि जब से तेरी कैप्टंसी शुरू हुई है ये नया शुरू हुआ है कि लंच और डिनर एक साथ. इसके बाद रश्मि देर से लंच बनने का मुद्दा उठाती हैं, जिसका जवाब देते हुए माहिरा कहती हैं कि कल को छोड़कर किस दिन लंच वक्त पर नहीं बना? इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो जाती है.

इसके बाद पारस कहते नज़र आते हैं कि अब से सिर्फ दो-दो पराठे बनेंगे सभी के लिए. वो विशाल के चार और पांच पराठे मांगने को लेकर भी कुछ कहते हैं. फिर जब सब के लिए दो दो पराठे बनते हैं, तो विशाल, माहिरा से इसके पीछे की वजह पूछते हैं. वो कहते हैं कि आज अचानक से ये दिमाग में कहां से आ गया.

 

इसके बाद विशाल भी गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि मैं किसी का प्लेट नहीं धोउंगा. वो कहते हैं कि जब दो दो पराठे की ड्यूटी लग सकती है तो ये भी कह दो कि सब अपना अपना प्लेट खुद धोएं. इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि चार रोटी के लिए रो रहा है तू, बेवकूफ लग रहा है तू. घर की कैप्टन शहनाज़ सबसे अपनी ड्यूटी करने की गुज़ारिश करती हैं, लेकिन विशाल धोने से मना कर देते हैं. इस एपिसोड का प्रसारण आज रात को किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget