एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में आईं काम्या पंजाबी, रश्मि देसाई को बुरी तरह लताड़ा

बिग बॉस 13 घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े और प्यार की मीठी तकरार को लेकर दर्शकों को काफी लुभा रहा है. हाल ही में हुए सिद्धार्थ और रश्मि देसाई के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद काम्या पंजाबी ने रश्मि देसाई को आड़े हाथों ले लिया है.

Bigg Boss 13: कलर्स के धमाकेदार रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 13' इन दिनों टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रहा है. 'बिग बॉस 13' में आए दिन रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़े हो रहे हैं. जिस को लेकर रश्मि सिद्धार्थ को लगातार टारगेट कर रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कोई रश्मि तो कोई सिद्धार्थ को गलत बता रहै है. हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर हुई काम्या पंजाबी ने रश्मि को अपने निशाने पर ले लिया है. काम्या पंजाबी ने रश्मि को सच का आइना दिखाते हुए ट्वीट किया है. किए गए ट्वीट में काम्या पंजाबी सिद्धार्थ शुक्ला को लगातार टार्गेट करने पर घरवालों और रश्मि पर भड़की दिख रही हैं.

अभिनेत्री काम्या पंजाबी शुरु से ही बिग बॉस को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती रही हैं. काम्या इस बार सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति रश्मि देसाई के गलत व्यवहार को लेकर काफी नाराज दिख रही हैं. बीते दिनों दोनों के बीच लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ को खरी खोटी सुनाई थी. जिसके बाद काम्या ने ट्वीट करते हुए कहा, "एक आदमी चुपचाप खड़ा है उसको टास्क करने के लिए बोला गया. उसको टी-शर्ट पहनाओ ये कहना, जबरदस्ती उसके पीछे पड़ना और फिर जो हुआ वो सबने देखा, लोकिन रश्मि देसाई तुमने नहीं देखा." काम्या आगे कहती हैं, " रश्मि घर से बाहर आओ अपने एपिसोड देखो कैसी दिख रही हो, जवाब मिल जाएगा कि कैसी लड़की."

काम्या यहीं नहीं रुकीं. काम्या ने रश्मि को उनके घटिया प्रदर्शन को लेकर ऐसी लड़की कहकर कटाक्ष भी किया. काम्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है आज का एपिसोड म्युट कर दो. ऐसा लग रहा है कोई घटिया से शो का कोई घटिया सीन चल रहा है घटिया प्रदर्शन के साथ. ऐसी ऐसी ऐसी? वैसे आपको कैसा लग रहा है? ऐसा ही न? अरे ऐसा मतलब कैसा."

काम्या पंजाबी के साथ ही बिग बॉस 7 के विजेता गौहर खान ने भी रश्मि को अपनी निशाने पर लिया है. गौहर खान शो में पहले सिद्धार्थ के व्यवहार की आलोचना कर रही थी. लेकिन अब रश्मि की अपमानजनक बातों को लेकर उन पर सवाल कर रही हैं. गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, " शो के दैरान हमारे शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. आप अपनी अभद्र भाषा के साथ अपना पक्ष कैसे रख सकते हो. दो गलतियां कभी सही नहीं हो सकती है."

बता दें कि 'बिग बॉस' में 21 दिसंबर को हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान रश्मि ने सिद्धार्थ को गुंडा कहकर बुलाया था. इसके बाद सिद्धार्थ ने रश्मि को कोई जवाब नहीं दिया था. इसके बाद रश्मि ने सिद्धार्थ को फिर टार्गेट करते हुए कहा ये तेरा घर है क्या?. इसके बाद सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा, "तुम जैसी को मैंने घर पर लाना बंद कर दिया." जिसे लेकर सलमान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सिद्धार्थ को खरी खोटी सुनाई थी.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget