BB10: बानी जे को कुशाल टंडन ने बताया 'इरिटेटिंग'

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के इस सीजन में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स बानी जे काफी मशहूर हैं. लेकिन उनकी शायद ही किसी कंटेस्टेंट से बनती होगी. छोटी सी बात पर अपना आपा खो बैठने वाली बानी के साथ बहुत से कंटेस्टेंट्स उनके प्रति तल्ख स्वाभाव रखते हैं. इतना ही नहीं, घर वालों और घर के बाहर रह रहे बिग बॉस के पुराने प्रतियोगी का भी बानी के प्रति कुछ वैसा ही रवैया है.
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने हाल ही में कुछ ट्वीट्स किए हैं.

इस ट्वीट्स में कुशाल लिखते हैं कि बानी बहुत ज्यादा इरिटेटिंग हैं.
Bani is sooooooooooo irritating ????
— KUSHAL TANDON (@KushalT2803) December 28, 2016
उनके इस ट्वीट पर एक फैन ने बानी की बेस्टफ्रेंड गैहर खान की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि गौहर बहुत ज्यादा कूल हैं.
Exceptions are always there :-) https://t.co/GKcb8dXwCr — KUSHAL TANDON (@KushalT2803) December 28, 2016
इस पर कुशाल में खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया.
























