एक्सप्लोरर

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

बिग बॉस के घर में यूं तो बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के सितारों का बोलबोला देखने को मिलता है लेकिन भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं हैं. पिछले कई सीज़नों में भोजपुरी कलाकारों ने बिग बॉस के घर में खूब जलवा बिखेरा है. आइए नज़र डालते हैं इन्हीं सितारों पर...

टीवी रियलिटी शो ‘बिग-बॉस’ के घर में हर साल कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है. शो के पैटर्न से लेकर कंटेस्टेंट्स के चुनाव तक सबकुछ बदल जाता है. हालांकि, इन सबके बीच, बिग बॉस के घर में एक बात हमेशा देखने को मिली है और वह है घर में भोजपुरी स्टार्स का जलवा. जी हां, बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में भोजपुरी स्टार्स ने ना सिर्फ अपना जलवा दिखाया बल्कि अपनी एक्टिंग की दम पर फैन्स का दिल भी जीता है.

मनोज तिवारी-श्वेता तिवारी

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी सिंगर, एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी बिग बॉस के सीजन 4 में नज़र आए थे. शो में मनोज के अंदाज़ को लोगों ने खूब पसंद किया था. मनोज के साथ ही श्वेता तिवारी भी बिग बॉस के सीजन 4 का हिस्सा थीं और इन दोनों की केमिस्ट्री आज भी लोगों को बखूबी याद है. श्वेता उस सीजन की विजेता भी बनी थीं.

मोनालिसा

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा, शो के दसवें सीजन में नज़र आई थीं. मोनालिसा ने शो के ही एक अन्य कंटेस्टेंट विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो में मिली पॉपुलैरिटी के चलते मोनालिसा को कई टीवी शो और फ़िल्में ऑफर हुई थीं.

निरहुआ

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ बिग बॉस के सीजन 6 में नज़र आए थे. निरहुआ ने शो में अपनी स्टाइल से अच्छी-खासी सुर्खियां बटोरी थीं.

रवि किशन

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रवि किशन भी बिग बॉस के पहले सीजन में नज़र आए थे. रवि इनदिनों भाजपा के सांसद हैं.

संभावना सेठ

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

अपने बेबाक अंदाज़ और घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से पंगे लेने की वजह से संभावना को अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी. संभावना शो के दूसरे सीजन में नज़र आई थीं यहां उनके और एक्ट्रेस पायाल रोहतगी के बीच हुए घमासान को आज भी लोग याद करते हैं.

दीपक ठाकुर

निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, बिग-बॉस के घर में धमाल मचा चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

बिग बॉस के सीजन 12 में ,अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में गाना गाकर फेमस हुए भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर भी नज़र आए थे. दीपक का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया था, हालांकि वह यह शो नहीं जीत सके थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget