एक्सप्लोरर

सी-सेक्शन डिलीवरी नहीं होती तो Bharti Singh भी करतीं दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान, किया ये खुलासा

Bharti Singh Second Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने को लेकर बात की है. लगता है कि, वह जल्द से जल्द दूसरा बच्चा चाहती हैं.

Bharti Singh On Second Child: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट बटोरती हैं. उनकी कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर से तो हर कोई वाकिफ है, साथ ही वह होस्टिंग में भी कमाल हैं. कॉमेडियन, एक्ट्रेस और होस्ट होने के अलावा भारती सिंह एक प्यारे से बेटे की मां भी हैं. वह उन मांओं में से एक हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार का भी बखूबी ख्याल रखती हैं.

भारती सिंह ने 2017 में हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) से शादी की थी. 3 अप्रैल 2022 को वह पहली बार मां बनी थीं. उन्होंने अपने घर में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया (Laksh Singh Limbachiyaa) है. हाल ही में, भारती सिंह स्टार कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की बेटी लियाना चौधरी (Lianna Choudhary) के नामकरण समारोह में पहुंची थीं, जहां उन्होंने मीडिया संग बातचीत की.

दूसरी प्रेग्नेंसी पर बोलीं भारती सिंह

भारती सिंह (Bharti Singh) ने कई बार खुलासा किया है कि, उन्हें दूसरे बच्चे की चाहत है. हालांकि, अभी वह ऐसा नहीं कर सकते हैं. अब एक्ट्रेस ने कहा है, “मैं बहुत खुश हूं कि, उन्हें (देबिना) दूसरा बच्चा हो रहा है. मैं भी अपने बेटे गोला के लिए एक बहन चाहती हूं, लेकिन चूंकि मेरा सी-सेक्शन हुआ है, इसलिए मुझे एक या दो साल इंतजार करना होगा, लेकिन मुझे पता है कि गोला का एक भाई या बहन होनी चाहिए. हर्ष और मैं भविष्य में दूसरा बच्चा चाहते हैं.”

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं देबिना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने कुछ दिन पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है. एक्ट्रेस ने 3 अप्रैल 2022 को बेटी लियाना को जन्म दिया था और अब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट (Debina Bonnerjee Second Pregnancy) हैं. हालांकि, खास बात ये है कि, सालों तक IVF के जरिए प्रेग्नेंट होने की कोशिश करने वाली देबिना इस बार नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हैं. इसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें

KBC 14: करोड़पति बनने से चूकी ये कंटेस्टेंट, इस सवाल का जवाब जानते हुए भी कर दी बड़ी गलती

टीवी एक्ट्रेस Nia Sharma ने एक बार फिर दिया बोल्ड स्टेटमेंट, बोलीं- 'मेहनत नहीं करूंगी तो इंडस्ट्री से बाहर फेंक देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'मैं रोए जा रही थी'
वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'मैं रोए जा रही थी'
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी, पूरा कैश काउंटर उठा ले गया चोर
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी, पूरा कैश काउंटर उठा ले गया चोर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Embed widget