एक्सप्लोरर

फिल्म और टीवी अभिनेता आशीष रॉय का लम्बी बीमारी‌ के बाद निधन, तीन साल से चल रहा था किडनी का ट्रीटमेंट

आशीष का निधन आज तड़के 3.45 बजे मुम्बई के वर्सोवा स्थित पाटलिपुत्र नामक इमारत के अपने ही फ्लैट में हुआ. वे 55 साल के थे और पिछले कुछ सालों से किडनी की समस्या से ग्रस्त थे. पिछले तीन सालों से उनका डायलिसिस भी चल रहा था.

मुम्बई: जाने-माने फिल्म और टीवी अभिनेता आशीष रॉय का लम्बी बीमारी के बाद आज तड़के मुम्बई में निधन हो गया. वे 55 साल के थे और पिछले कुछ सालों से किडनी की समस्या से ग्रस्त थे. पिछले तीन सालों से उनका डायलिसिस भी चल रहा था.

आशीष का निधन आज तड़के 3.45 बजे मुम्बई के वर्सोवा स्थित पाटलिपुत्र नामक इमारत के अपने ही फ्लैट में हुआ. अभिनेता और आशीष रॉय के पुराने दोस्त सूरज थापर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, "सुबह-सुबह उन्हें सांस लेने‌ में दिक्कत महसूस हो रही थी, ऐसे में उनके केयर टेकर ने उन्हें पानी पिलाया और चाय बनाकर देने की बात कही, मगर कुछ ही मिनटों में आशीष ने अपने ही बिस्तर पर दम तोड़ दिया."

कई हॉलीवुड फिल्मों की  हिंदी डब में दी आवाज

आशीष एक उम्दा अभिनेता होने‌ के साथ साथ एक जाने-माने वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी थे और उन्होंने कई हिंदी और हॉलीवुड फिल्मों के लिए डबिंग कर खूब नाम कमाया था. उन्होंने‌ 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गर्जियन ऑफ द गैलेक्सी', 'द लेजेंड ऑफ टार्जन' और'जोकर' जैसी कई डब्ड हॉलीवुड फिल्मों के प्रमुख किरादारों के लिए अपनी आवाज दी. इनके अलावा, उन्हें कई हॉलीवुड फिल्मों को भाषांतरित करने‌ का भी श्रेय जाता है.

इन सीरियल्स में किया काम

आशीष ने कई बॉलीवुड फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाने‌ के अलावा 'ब्योमकेश बख्शी', 'बनेगी अपनी बात', 'यस सर', 'बा बहू और बेबी', 'ससुराल सिमर का', 'एक रिश्ता साझेदारी का', 'कुछ रंग ऐसे भी', 'आरंभ' जैसे सीरियल्स में भी काम किया था.

नहीं की थी शादी

आशीष ने शादी नहीं की थी और वो अपने केयर टेकर के साथ मुम्बई स्थित फ्लैट में रहा करते थे. उनकी बहन कनिका कोलकाता में रहती हैं और आज शाम को 6.15 बजे फ्लाइट से मुम्बई पहुंचेंगी और उसी के बाद आशीष का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे आशीष

उल्लेखनीय है कि अपनी बीमारी और खस्ता आर्थिक हालत से त्रस्त आशीष मुम्बई स्थित अपना फ्लैट बेचकर कोलकात में अपनी बहन‌ के साथ शिफ्ट हो जाना चाहते थे, मगर लॉकडाउन के चलते वो अपना फ्लैट बेच पाने में अमर्थ साबित हुए और फिर उन्हें कलर्स के शो में काम भी मिल गया. ऐसे में आशीष ने कोलकाता जाने का प्लान कुछ समय के लिए टाल दिया था. मई महीने में आशीष के डायलिसिस के लिए पैसे के अभाव की बात जब सामने आई, तो इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने उस वक्त आशीष की आर्थिक सहायता कर इलाज में मदद की थी.

ये भी पढ़ें-

अनुष्का शर्मा की नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, सोफे पर बैठी एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Indian Idol 2020: हनीमून से लौटने के बाद नेहा कक्कड़ ने सेट पर की वापसी, जज हिमेश रेशमिया ने दिया ये गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget