एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: रोने-धोने से नहीं बनी बात तो अब नया खेल खेलेगी माया, क्या नहीं मिल पाएंगे अनुज-अनुपमा?

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में माया ने अनुज को अपने पास रोकने की पूरी कोशिश की. अनुज के नहीं मानने पर अब वह नया गेम खेलेगी. जानिए आज के एपिसोड में क्या-क्या होगा.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुज ने अपनी अनुपमा से मिलने का फैसला कर लिया है और इसका एलान भी कर दिया है. शाह से लेकर कपाड़िया हाउस तक में इस बात को लेकर हलचल है. कई इस बात से खुश हैं तो कईयों के दिल पर सांप लोट रहा है. वजह अलग है, लेकिन मकसद एक है- अनुपमा-अनुज को अलग करना. अब माया किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार है.

पाखी का बरखा पर वार

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कपाड़िया हाउस में लौटते ही पाखी बरखा पर तानों की बारिश करने लगती है. वह कहती है कि अब अनुज का वनवास खत्म होने वाला है. उसे अपना सामान पैक करके कपाड़िया हाउस से जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए. गुस्से से लाल अधिक पाखी पर बरस पड़ता है. वहीं, बरखा के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं.

अनुज को पाने के लिए हद पार करेगी माया

माया अनुज को अपने दिल का हाल बता देती है और उसके अनुपमा के पास न जाने के लिए गिड़गिड़ाती है. अनुज के लाख समझाने के बाद भी वह नहीं मानती है. वह कहती है कि अगर उसका अनुपमा के लिए 26 साल का प्यार सही था, तो उसका भी प्यार सही है और वह उम्मीद नहीं खोएगी. अनुज को मन ही मन डर सताता है कि कहीं माया उसे पाने के लिए कुछ गड़बड़ न कर दे. वहीं, माया के पास अनुज को रोकने के लिए सिर्फ एक रात है और वह कैसे भी करके उसे रोकना चाहती है.

अनुपमा को मिली एक और जिम्मेदारी
अनुपमा के पास डांस सीखने आई भैरवी के पिता का निधन हो जाता है. मरने से पहले वह अनुपमा से वादा लेते हैं कि वह भैरवी का ख्याल रखेगी और वह उनसे वादा कर लेती है. निधन के बाद जब भैरवी अपने पिता को देख फूट-फूटकर रोती है तो अनुपमा को अपने पिता की याद आ जाती है.

अनुपमा के लिए छोटी-अनुज का प्यार देख आगबबूला हुई माया
छोटी अनु अनुज के पास आती है और उसके साथ मस्ती करती है. साथ ही वह ये भी कहती है कि वह माया के साथ खुश है और उसे भी अनुपमा के पास खुश रहना चाहिए. वह उनसे दूर है, लेकिन उनके करीब है. छोटी अनु और अनुज अनुपमा को बेस्ट कहते हैं. दरवाजे पर खड़ी माया कहती है कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार छोटी और अनुज से करती है, लेकिन उनकी जुबान पर सिर्फ अनुपमा रहती है.

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कांताबेन अनुपमा से कहती है कि वह बिना तसल्ली के अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजेगी. वहीं, अनुपमा के पास जाने के लिए बेताब अनुज को माया खड़ी होकर देखती रहती है. जिस तरह बरखा, वनराज और माया पूरा दम लगा रहे हैं कि अनुज-अनुपमा फिर से एक न हों, देखना दिलचस्प होगा कि वे मिलते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- Sheezan Khan के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ जॉइन करने पर भड़कीं Tunisha Sharma की मां, चैनल पर निकाला गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget