News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सब टीवी के ये दो मशहूर सीरियल अगले महीने होंगे ऑफएयर

सब टीवी के कुछ शो टीआरपी रेटिंग्स में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से चैनल ने दो शो को ऑफएयर करने का फैसला किया है.

Share:

नई दिल्ली: कॉमेडी चैनल के तौर पर पहचान बना चुका सब टीवी इन दिनों अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा है. इसकी एक बड़ी वजह चैनल के कुछ शोज की टीआरपी का लगातार गिरते जाना है. इसी को देखते हुए सब टीवी ने अब बड़ा फैसला लेने का मन बना लिया है. सब टीवी के दो शो अब जल्द ही ऑफएयर हो जाएंगे.

सब टीवी पर कुछ वक्त पहले ही जॉनी लिवर ने 'पार्टनर' शो के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की थी. इस शो में जॉनी को मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा का भी साथ मिला था. लेकिन यह शो मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक टीआरपी में परफॉर्म नहीं कर पाया. इसलिए मेकर्स ने अब शो को ऑफएयर करने का फैसला किया है.

90 के दशक में दर्शकों को श्रीमान श्रमती शो खासा पसंद आया था. इसी शो के किरदारों को 'श्रीमान श्रीमती फिर से' के जरिए छोटे पर्दे पर वापस लाया गया. लेकिन इस बार दर्शकों को यह शो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. मेकर्स ने आखिरकार लगातार खराब टीआरपी के चलते शो को ऑफएयर करने का फैसला कर लिया है.

एंटरटेनमेंट पोर्टल इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक 'पार्टनर्स' को 'अलादिन- नाम तो सुना होगा' से रिप्लेस किया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शो जुलाई महीने में शुरू हो सकता है.

Published at : 02 Jun 2018 05:21 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'

'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द

'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'

TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

टॉप स्टोरीज

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद

ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत