एक्सप्लोरर

1 अगस्त से नहीं होगी किसी तेलुगु फिल्म की शूटिंग, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Telugu Cinema Stop Shooting: महामारी की वजह से तेलुगु सिनेमा को साल 2020 और 2021 में करीब 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसकी भरपाई करने के लिए निर्माताओं ने शूटिंग रोक दी हैं.  

Telugu Cinema Withold Shooting: तेलुगु फिल्म निर्माता ‘उद्योग के पुनर्गठन’ के लिए 1 अगस्त से फिल्मों की शूटिंग रोकने का फैसला किया है. ये फैसला फिल्म उद्योग को कोविड लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लिया गया है. फिल्म निर्माण लागत कई गुना बढ़ गई है और कोरोना के कारण सिनेमा हॉल से होने वाली कमाई निचले स्तर पर पहुंच गई. कई निर्माताओं ने पिछले दो दिनों के दौरान हैदराबाद में बैठकें करके फिल्म उद्योग के अस्तित्व को बचाने के लिए चीजों को सही करने के लिए कठोर कदम उठाने का फैसला किया है. ऐसे में तेलुगु सिनेमा फिल्मों की शूटिंग 1 अगस्त से रोक दी जाएगी. 

निर्माताओं ने इस फैसले पर एक प्रेस नोट जारी किया है. इसमें लिखा, "बदलती राजस्व स्थितियों और बढ़ती लागत के साथ महामारी के बाद, निर्माताओं के लिए उन सभी मुद्दों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण हो गया है जो हम फिल्म निर्माताओं के सामने हैं. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने फिल्म इंडस्ट्री और सिस्टम को बेहतर बनाएं और मजबूत बनाए. साथ ही ये सुनिश्चित करें कि हम एक स्वस्थ वातावरण में हमारी फिल्में रिलीज कर रहे हैं. इस संबंध में, गिल्ड के सभी निर्माता सदस्यों ने स्वेच्छा से 1 अगस्त 2022 से शूटिंग को रोकने का फैसला किया है. ये तब तक बंद रहेगा जब तक कि हम व्यावहारिक समाधान नहीं ढूंढ लेते."

शीर्ष निर्माताओं ने तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक अगस्त से फिल्म की शूटिंग रोकने के फैसले से अवगत करा दिया गया है. निर्माताओं ने सिनेमा हॉल में रिलीज के बाद 10 सप्ताह तक किसी भी नयी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल, तेलुगु फिल्म उद्योग को 2021 में कोविड-19 महामारी के बीच कला, कलाकारों और कमाई का नुकसान झेलना पड़ा था.  यह उद्योग अब भी सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ने में संघर्षों का सामना कर रहा है. पुरस्कार विजेता गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का बीमारी की वजह से निधन हो गया था. कई भाषाओं की फिल्मों में नृत्य कोरियोग्राफर रहे शिवशंकर मास्टर भी नवंबर में कोविड-19 की वजह से इस दुनिया से चले गए. 

महामारी की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग भी रूकी रही जिससे कलाकार और निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान झेलना रड़ा. फिल्म के निर्माता एस एस राजामौली को भी ‘RRR' की शूटिंग की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. फिल्म 2022 में आकर रिलीज हुई. तेलुगु फिल्म निर्माता उद्योग के अध्यक्ष सी कल्याण ने कहा था कि महामारी की वजह से 2020 और 2021 में उद्योग को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और इसकी भरपाई होने में समय लगेगा. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget