एक्सप्लोरर

कैंसर को मात दे चुकीं Mamta Mohandas को अब हुई ये गंभीर बीमारी, पोस्ट शेयर कर कहा- 'मेरा रंग जा रहा है'

Mamta Mohandas Witiligo Disease: ममता मोहनदास ने हाल ही में कैंसर को मात दी थी. अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट पोस्ट में अपनी दूसरी बीमारी का खुलासा किया है.

Mamta Mohandas Dignosed With Witiligo: दक्षिण फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता मोहनदास (Mamta Mohandas) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी बीमारी का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से जूझ रही हैं जिसके बारे में उन्होंने अपने पोस्ट में जानकारी दी है. कुछ साल पहले ममता मोहनदास ने कैंसर को मात दी थी और अब उनकी इस बीमारी ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है. 

ममता मोहनदास गंभीर बीमारी से पीड़ित
ममता मोहनदास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक शर्ट में अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ हाथ में एक कॉफी का मग देखने को मिल रहा है. ममता ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'डियर सन, मैं तुम्हें गले लगाती हूं, जैसे पहले कभी नहीं किया. धब्बे हैं, मैं अपना रंग खो रही हूं....हर सुबह मैं तुमसे पहले उठती हूं, धुंध से तुम्हारी पहली किरण निकलते हुए देखने के लिए. वो सब कुछ दे दो जो तुम्हारे पास है. मैं तुम्हारी हमेशा के लिए शुक्रगुजार रहूंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Mohandas (@mamtamohan)

कैंसर को दे चुकी हैं मात
इस पोस्ट में ही ममता मोहनदास ने ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो के हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने ममता की इस पोस्ट पर लिखा, 'आप सच में बहुत ही पावरफुल महिला हैं, हम सब को ऐसे ही प्रेरित करती रहिए'. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, 'आप फाइटर हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगी.'

ममता मोहनदास (Mamta Mohandas) कैंसर को मात दे चुकी हैं. अमेरिका में उन्होंने इस बीमारी का इलाज कराया था जिसके बाद वो इससे पूरी तरह से ठीक हो गई थीं लेकिन अब वो ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से पीड़ित हैं जिसके चलते वो काफी कमजोर महसूस कर रही हैं. 2014 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी कैंसर बीमारी का खुलासा किया था. 

ये भी पढ़ें:

Vijay Sethupathi B'day: फिल्मों में आने से पहले विजय सेतुपति ने किया जबरदस्त संघर्ष, जानिए कैसे सेल्समैन से बने सुपरस्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget