एक्सप्लोरर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का एक्टर चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने लाखों का चोरी का सामान किया जब्त

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में काम कर चुके एक एक्टर मिराज को पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोप में अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढ़ा एक्टर कर्ज में डूबा हुआ है. पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों का चोरी का सामान भी जब्त किया है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का बेहद पॉपुलर शो है. इस शो से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के एक एक्टर को गुजरात पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक्टर का नाम मिराज बताया जा रहा है और उसे जुआ खेलने की लत है जिसकी वजह से वह लाखों के कर्जे में डूबा हुआ है.

आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्टार एक्टर का पूरा नाम मिराज वल्लभदास कापड़ी है. उसे रांदेर पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3 सोने की चेन, 2 मोबाइल फोन और चोरी  की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. गौरतलब है कि मिराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. वह एक आदतन अपराधी बताया जाता है. पुलिस ने एक्टर के साथी वैभव बाबू जाधव को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

गिरफ्तार किया गया एक्टर कर्ज में डूबा हुआ है

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर रांदेर भेसान चौराहे पर आरोपियों को घेर लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 2 लाख 54 हजार का सामान बरामद किया है. दोनों ही गुजरात के जूनागढ़ के बताए जा रहे हैं. वहीं खबरों के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े एक्टर मिराज पर 25-30 लाख रुपये का कर्ज है. वह क्रिकेट मैच पर सट्टे लगाकर लाखों रुपये हार चुका है इसी वजह से वह कर्ज में डूबा हुआ है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे. दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

मिराज कई टीवी सीरियल्स में कर चुका है काम

चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार मिराज टीवी सीरियल्स में छोटे-मोटे  किरदार प्ले कर चुका है. वह संयुक्ता, थपकी, मेरे अंगने में जैसे कई शोज में एक्टिगं कर चुका . तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी उसने छोटा सा किरदार निभाया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें

Akshay Kumar की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट टली, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की निर्देशक रोहित शेट्टी की सराहना

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यूजर्स ने उठाए मालव राजदा पर सवाल, मिला चौंकाने वाला जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान
Drishyam 3 Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 9 बजे तक 254 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 9 बजे तक 254 करोड़ के हुई पार
हॉलीवुड स्टार कीगन एलन से सड़क पर मारपीट और लूट, खून से लथपथ चेहरा, बंदूक से किए कई वार
हॉलीवुड स्टार कीगन एलन से सड़क पर मारपीट और लूट, बंदूक से किए कई वार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget