एक्सप्लोरर

Raimohan Parida Dead : उड़िया एक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर पर लटका मिला शव

Odia actor Raimohan Parida Found Dead : प्रसिद्ध उड़िया अभिनेता और जात्रा कलाकार रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) शुक्रवार को भुवनेश्वर के प्राची विहार स्थित अपने घर पर लटके पाए गए हैं.

Odia actor Raimohan Parida Found Dead : प्रसिद्ध उड़िया अभिनेता और जात्रा कलाकार रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) शुक्रवार को भुवनेश्वर के प्राची विहार स्थित अपने घर पर लटके पाए गए हैं.  एक्टर की उम्र 58 साल थी. शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक परिदा ने खुदकुशी की है. हालांकि, अभिनेता के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. खबर मिलते ही मंचेश्वर पुलिस के अधिकारी एक्टर के घर पहुंचे और शव को बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजधानी अस्पताल भेज दिया गया है.

रायमोहन के अचानक निधन की खबर से पूरी उड़िया फिल्म जगत सदमे में है. चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद सैकड़ों उड़िया अभिनेता, सह-अभिनेता और प्रशंसक उनके घर पर जमा हो गए. उड़िया फिल्म निर्देशक चंडी पारिजा ने कहा, 'मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि रायमोहन जैसे व्यक्ति आत्महत्या कर सकते हैं और वह आत्महत्या क्यों करेंगे? उनका अपना घर है, एक बेटी की शादी और एक आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति थे. मुझे ऐसा कोई स्रोत नहीं मिला, जिसने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया हो.'

रायमोहन की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रसिद्ध अभिनेता सिद्धांत महापात्रा, (जिन्होंने कई फिल्मों में रायमोहन के साथ अभिनय किया था) ने कहा, 'ये विश्वास करना कठिन है कि ऐसा अभिनेता, जिसने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, ऐसा कुछ करने के बारे में सोच सकता हैं. हमारी हालिया बातचीत के दौरान, रायमोहन उदास नहीं थे.'

अभिनेत्री उससी मिश्रा ने कहा, 'हम ओडिया फिल्म कलाकार मानसिक रूप से इतने मजबूत हैं, क्योंकि उद्योग में शुरूआती समय  के दौरान हमें झटके लगे और जिंदा रहने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया. हालाकि, रायमोहन भाई, एक स्थापित कलाकार और एक मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान थे, उन्होंने ऐसा क्यों किया, मैं समझ नहीं पा रही हूं.'

आपको बता दें कि रायमोहन परिदा, क्योंझर जिले के मूल निवासी थे. उनका जन्म 10 जुलाई 1963 को हुआ था और उन्होंने 100 से अधिक उड़िया और बंगाली फिल्मों में अभिनय किया था. उन्होंने सिंघा वाहिनी (1998), सुना भौजा (1994) और मेंटल (2014) और अन्य जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए काफी तारीफें बटोरी थीं. रायमोहन परिदा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. एक बेटी की शादी हो गई, वो पत्नी और दूसरी बेटी के साथ प्राची विहार के एक फ्लैट में रह रहे थे.

उनके एक पड़ोसी ने कहा, 'हम उनसे कल मिले थे और वह बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रहे थे. हम विश्वास नहीं कर सकते कि रायमोहन, जो सभी के प्रिय हैं, अब नहीं रहे. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख जताया है. एक अन्य उड़िया फिल्म के सीनियर एक्टर अश्रुमोचन मोहंती ने कहा, 'हम अक्सर फोन पर बात करते थे और अपने विचारों और भावनाओं को साझा करते थे. यह विश्वास करना कठिन है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली, क्योंकि वह पहले ही अपने जीवन में बहुत कठिन समय से बाहर आ चुके हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget