एक्सप्लोरर

Dashavatar BO: बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच रिकॉर्ड तोड़ती हुई निकली मराठी फिल्म 'दशावतार', वीकेंड कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

मराठी फिल्म दशावतार सुर्खियों में आ गई है. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले और फिल्म कमाई में भी धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.

इन दिनों थिएटर में 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स', 'मिराय', 'डेमन स्लेयर', 'लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा' जैसी बड़ी और चर्चित फिल्में लगी हैं. इन फिल्मों के बीच एक मराठी फिल्म उभरकर निकली है. फिल्म का नाम है 'दशावतार'. ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. 

दशावतार का वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये कमाए थे. लेकिन फिर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन तो फिल्म ने धमाल ही मचा दिया. फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया. 

दशावतार का अभी तक का टोटल कलेक्शन 3.75 करोड़ हो गया है. मराठी फिल्मों की रीच ज्यादातर सिर्फ मराठी ऑडियंस तक ही होती है. ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बहुत शानदार है. फिल्म के सोमवार के कलेक्शन पर सभी की निगाहें टिकी हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓟𝓻𝓪𝓼𝓪𝓭 𝓜𝓪𝓳𝓪𝓵𝓴𝓪𝓻 (@psdmajalkar)

दशावतार ने दो दिन की कमाई के मामले में एक चतुर नार को पीछे छोड़ दिया है. एक चतुर नार ने दो दिन में केवल 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं बागी 4 भी बुरा परफॉर्म कर रही है. द बंगाल फाइल्स ने 10वें दिन सिर्फ 92 लाख ही कमाए.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

इस फिल्म को सुबोध खानोलकर ने डायरेक्ट कियाहै. फिल्म में दिलीप प्रभावलकर, भरत जाधव, अभिनव बेर्डे, प्रियदर्शनी इंदलकर, महेश मांजरेकर और सिद्धार्थ मेनन जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. दिलीप प्रभावलकर को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत सराहा जा रहा है. 

बता दें कि मराठी सिनेमा ने इस साल बहुत ज्यादा सक्सेसफुल फिल्में नहीं देखी हैं. ऐसे में दशावतार एक बड़ी उम्मीद के तौर पर उभरी है. अगर सब कुछ ऐसे ही चलता रहा तो ये फिल्म बड़ी हिट बन सकती है. पिछली हिट मराठी फिल्म 'जरान' थी. ये फिल्म जून 2025 में रिलीज हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget