एक्सप्लोरर

Raveena Tandon पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे एक्ट्रेस के पिता और निर्देशक Ravi Tandon

Raveena Tandon's Father Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के लिए यह समय किसी सदमे से कम नहीं होगा, क्योंकि उनके पिता और अपने दौर के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है.

Raveena Tandon's Heartfelt Message For Her Father: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) के लिए यह समय किसी सदमे से कम नहीं होगा. एक्ट्रेस के  पिता और अपने दौर के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है.

जी हां, 86 साल के रवि टंडन ने शुक्रवार तड़के  3 30 बजे अपने मुंबई स्थित घर में आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी एक सूत्र के हवाले से एबीपी न्यूज को मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक, 86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे, मगर पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी, वह लंग फ्राइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे जिससे उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं. इसी बीमारी के चलते आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने मुम्बई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं. जाहिर है यह समय रवीना टंडन के लिए बेहद कठिन होगा. वह अपने पिता के काफी करीब थीं. इस बात का सबूत देती यह तस्वीरें हैं जो एक्ट्रेस ने अपने पिता की याद में साझा (Raveena Tandon Latest Post) कि हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

इनमें से एक तस्वीर एक्ट्रेस के बचपन की भी है, जहां वह अपने पिता की गोद में खिलखिलाती नजर आ रही हैं. तस्वीरों नें बाप बेटी की बॉन्डिंग साफ झलक रही है. इन्हें शेयर करते हुए रवीना लिखती हैं, 'आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे. मैं हमेशा आप की तरह बनकर रहूंगी. मैं कभी आपको जाने नहीं दूंगी. लव यू पापा'. रवीना के इस पोस्ट के साथ ही नीलम कोठारी और जूही चावला जैसे सेलेब्स नें उनके पिता के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज दोपहर शाम 4.30 बजे सांताक्रूज स्थित श्ममान भूमि में रवि टंडन के पार्थिव शरीर का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौरतलब है कि, रवीना टंडन के पिता 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं. उन्होंने 'खेल खेल में', 'मजबूर', 'अनहोनी', 'खुद्दार', 'जिंदगी', 'नजराना', 'एक मैं और एक तू', 'जवाब', 'आन और शान', 'झूठा कहीं का', 'चोर हो तो ऐसा' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. यही नहीं 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला में वह बतौर अभिनेता भी नजर आ चुके थे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget