एक्सप्लोरर

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कहा 'गद्दार', सामने आया वीडियो तो मचा बवाल

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो ने उन्हें विवादों में फंसा दिया है. कॉमेडियन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कह दिया है जिसपर बवाल मच गया है.

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं. कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वे स्टैंडअप कॉमेडी करने के दौरान मजाकिया अंदाज में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहते सुनाई दे रहे हैं. ऐसे में जहां कुणाल कामरा ने परफॉर्म किया था वहां शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ मचा दी है.

वायरल वीडियो में कुणाल कामरा कहते हैं- 'पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर आ गई, फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर आ गई, एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई, उन्होंने एक वोटर को नौ बटन दे दिए. सब कन्फ्यूज हो गए. वो मुंबई में एक बहुत बढ़िया जिला है, ठाणे वहां से आते हैं.' 

'मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए'
इसके बाद कुणाल ने फिल्म 'दिल तो पागल' है के पॉपुलर गाने भोली सी सूरत की टोन से मिलाकर एक गाना गाया. कुणाल गाना गाते हुए कहते हैं- 'ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आखों में चश्मा हाय. एक झलक दिखलाए कभी गुवाहटी में छिप जाए. मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए. हाय. मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसी में छेद कर जाए.'
 
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा, मामला दर्ज
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कुणाल कामरा ने जो विवादित बयान दिया उसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. ये वहीं जगह है जहां कामरा ने एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' वाला तंज करते हुए वीडियो शूट किया था. ऐसे में भारतीय न्याय संहिता धारा के तहत शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत लगभग 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
 
अजित पवार ने दिया ये बयान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी कुणाल कामरा के विवादित वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- मैंने देखा है, किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. संविधान ने आपको, हमें, हम सबको बोलने का अधिकार दिया है. लेकिन जो अधिकार में है वही बोलना चाहिए. वैचारिक मत अलग हो सकता है. विचारधारा अलग हो सकती है. मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनकी बात से पुलिस या कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत ना हो इसका ध्यान हर किसी ज़िम्मेदार नागरिक को रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Suspense-Crime Dramas On OTT: 'एडोलसेंस' ही नहीं, ये 5 सस्पेंस-क्राइम शोज देखकर भी घूम जाएगा माथा, ओटीटी पर यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget