एक्सप्लोरर

Govinda के साथ Kapil Sharma Show ना करने पर Krushna Abhishek ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

कृष्णा और गोविंदा के बीच शुरू से ही सबकुछ ठीक नहीं था. दोनों के बीच खटपट की ख़बरें आती रहतीं थीं. लेकिन, साल 2018 में अभिषेक की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने आग में घी का काम करते हुए मामा-भांजे की लड़ाई को चरम पर पहुंचा दिया.

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पिछले दिनों एक्टर गोविंदा, ‘द कपिल शर्मा शो’ में नज़र आए थे जिसके चलते कृष्णा अभिषेक ने यह शो नहीं किया था. तभी से इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि गोविंदा से चल रही खटपट के कारण ही कृष्णा ने शो में हिस्सा नहीं लिया है. अब इस पूरे मसले पर खुद कृष्णा अभिषेक सामने आए हैं और अपना पक्ष रखा है.

कृष्णा कहते हैं कि, “हां, मैने उस एपिसोड को करने से मना कर दिया था जिसमें मेरे मामा गोविंदा आने वाले थे, दरअसल, मैं नहीं चाहता था कि हमारे बीच चल रहे डिफरेंसेस का असर शो पर पड़े. कॉमेडी को असरदार बनाने के लिए ज़रूरी होता है कि आसपास खुशनुमा और दोस्ती भरा माहौल हो, जब आप अच्छे रिलेशन में हों तभी किसी को हंसा सकते हैं"

Govinda के साथ Kapil Sharma Show ना करने पर Krushna Abhishek ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

कृष्णा आगे कहते हैं कि, " मैं मामा गोविंदा से बहुत प्यार करता हूं और मैं जानता हूं कि वह भी मुझसे उतना ही प्यार करते हैं. इसलिए उनके पास मुझसे गुस्सा होने का पूरा अधिकार है. मैं उन्हें फेस करना चाहता हूं लेकिन इस वक़्त हमारे बीच जो चला रहा है उससे मैं अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाऊंगा. इसलिए बेहतर यही था कि मैं वह एपिसोड नहीं करता. मैं उनके बहुत क्लोज हूं, मैं मामा के घर पर उनके और उनके परिवार के साथ रह चुका हूं. जितना ही प्यार है उतनी ही दूरी हो गई है."

Govinda के साथ Kapil Sharma Show ना करने पर Krushna Abhishek ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

आपको बता दें कि, कृष्णा और गोविंदा के बीच शुरू से ही सबकुछ ठीक नहीं था. दोनों के बीच खटपट की ख़बरें आती रहतीं थीं. लेकिन, साल 2018 में अभिषेक की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने आग में घी का काम करते हुए मामा-भांजे की लड़ाई को चरम पर पहुंचा दिया. दरअसल, कश्मीरा ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था. ‘पैसे के लिए नाचने वाला’. कश्मीरा के इस ट्वीट को गोविंदा से जोड़ कर देखा गया था, क्यूंकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा इसी समय एक समारोह में पैसे लेकर शिरकत करने पहुंचे थे.

बताया जाता है कि कश्मीरा के इस ट्वीट के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध तोड़ लिए थे. तब का समय है और आज का समय है, मामा और भांजे में तलवारें खिंची हुई हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget