एक्सप्लोरर

Pornography Case: क्राइम ब्रांच ने 3 लोगों को भेजा समन, जमानत पर बाहर गहना वशिष्ट से होगी पूछताछ

एक्ट्रेस गहना वशिष्ट और अन्य 2 लोगो को पूछताछ के लिये बुलाया गया है. पोर्नोग्राफी मामले में 7 फरवरी को एक्ट्रेस गहना को गिरफ्तार किया गया था और वो ज़मानत पर बाहर हैं.

Pornography Case: बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जुड़े पोनोग्राफी मामला में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने 3 लोगो को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है.  मॉडल और टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट (वंदना तिवारी)और अन्य 2 लोगो को पूछताछ के लिये बुलाया गया है. पोर्नोग्राफी मामले में 7 फरवरी को एक्ट्रेस गहना को गिरफ्तार किया गया था और वो ज़मानत पर बाहर हैं. क्राइम ब्रांच दोबारा से उन आरोपियों से पूछताछ कर रही है जो इस मामले में पहले गिरफ़्तार हुए थे और ज़मानत पर बाहर है. 

आपको बता दें कि राज  कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस में रोज नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. 23 जुलाई को मुंबई पुलिस राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर पहुंची और छापेमारी की. उन्होंने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से भी छह घंटे तक पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा ने पूछताछ के दौरान कहा कि राज की कंपनी पोर्न कंटेंट नहीं बनाती है. उनके हॉटशॉट ऐप पर केवल बोल्ड और इरोटिक नेचर का कंटेंट होता है. 

शिल्पा ने ये भी कहा कि उन्हें हॉटशॉट ऐप के बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं है. शिल्पा की बातों का गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने समर्थन किया है. गहना ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शिल्पा सही कह रही हैं. हॉटशॉट ऐप पर कोई भी कंटेंट नहीं है जिसे पोर्नोग्राफिक कहा जाए. जब ऐसी कोई चीज बनी ही नहीं है तो आखिर कोई उससे कैसे जुड़ेगा? मैं मानती हूं कि शिल्पा सही कह रही हैं कि उन्हें हॉटशॉट ऐप की कोई जानकारी नहीं है. मेरी जानकारी के मुताबिक शिल्पा का हॉटशॉट के काम में कभी कोई दखल रहा ही नहीं क्योंकि वो इसके बारे में जानती ही नहीं थीं.'

आपको बता दें कि गहना ने पहले भी अपने स्टेटमेंट में कहा था कि उन्होंने किसी पोर्न फिल्म में काम नहीं किया है और ना ही ऐसी किसी फिल्म के प्रोडक्शन में वह शामिल रही हैं. वह राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप से जुड़ी हुई हैं लेकिन ऐप पर कभी पोर्न कंटेंट नहीं परोसा गया है. गहना को पोर्न फिल्म केस में इसी साल 21 फरवरी को पुलिस ने हिरासत में लिया था. वह कई महीनों तक जेल में रही थीं लेकिन फिर उन्हें जमानत मिल गई थी. 

इस मामले में फरवरी में गहना के अलावा आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था. राज कुंद्रा का नाम तब सामने आया जब पूर्व मैनेजर उमेश कामत को पुलिस ने पकड़ा और फिर पुलिस को छानबीन में यूके की प्रोडक्शन कंपनी केनरिन के बारे में मालूम चला जो राज और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी की है.

ये भी पढ़ें:

BB15: सलमान खान नहीं करण जौहर होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT, हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे होगी लाइव स्ट्रीमिंग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget