एक्सप्लोरर

'कुली नंबर 1' के डायरेक्टर डेविड धवन बोले- गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी से नहीं हो सकती वरुण-सारा की तुलना

डेविड धवन ने 'कुली नंबर 1' की रीमेक को लेकर कहा है कि यह एक नई फिल्म है. वरुण धवन और सारा अली खान कुली नंबर 1' के रीमेक में नजर आएंगे. बता दें कि 90 की दशक में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था.

दिल्ली: फिल्म निर्माता डेविड धवन 90 के दशक की सुपर हिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक बना रहे हैं. इस फिल्म में डेविड के बेटे वरुण धवन और सारा अली खान रोमांस करते नजर आएंगे. फिलहाल 'कुली नंबर 1' की शूटिंग चल रही है. वरुण और सारा की 'कुली नंबर 1' 90 के दशक की हिट फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था.

गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी के रूप में जाना जाता है. ऐसे में वरुण और सारा की जोड़ी बड़े परदे पर कैसी नज़र आएगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा. इन दोनों से भी गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी जैसा करिश्मा करने की ही उम्मीद की जा रही है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में डेविड धवन से गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी से वरुण-सारा की तुलना को लेकर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए डेविड धवन ने कहा कि दोनों की जोड़ी अलग-अलग दशक की है, इसलिए, तुलना नहीं की जा सकती है.उन्होंने कहा, "गोविंदा और करिश्मा ने स्क्रीन पर जादू पैदा किया. उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. किसी को कोशिश भी नहीं करनी चाहिए. वरुण और सारा, गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी की तरह बनने की कोशिश के बोझ से बिल्कुल फ्री हैं, वह एक अलग जोन में हैं."

डेविड धवन ने कहा, "मैं मानता हूं कि मैं अपनी फिल्म का रीमेक बना रहा हूं, इसलिए तुलना होगी. लेकिन दोनों जोड़ी अलग-अलग युग की है. यह वास्तव में एक नई फिल्म है. मैंने लगभग एक साल तक पटकथा पर मूल लेखक रूमी जाफरी और स्क्रीन प्ले पर फरहाद सामजी के साथ काम किया. फिल्म अगले साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget