एक्सप्लोरर

Sonu Sood के लिए जान देने को तैयार है उनका ये फैन, गिफ्ट की अपने खून से बनाई पेंटिंग

Sonu Sood Painting: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपने एक फैन के कारण चर्चा में बने हुए हैं. उनके एक फैन ने उन्हें खून से तैयार पेंटिंग गिफ्ट की है.

Fan Of Sonu Sood: बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में शुमार एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी उम्दा अदाकारी के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. वो हमेशा ही गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. उनके पास काफी तगड़ी और लॉयल फैन फॉलोइंग है, जो सोनू सूद को किसी मसीहा से कम नहीं मानती. वहीं इन दिनों एक्टर अपने एक चाहने वाले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसने उन्हें खून से बनाई पेंटिंग गिफ्ट की है.

फैन ने गिफ्ट की खून से तैयार पेंटिंग

हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे सोनू सूद (Sonu Sood) ने रिट्विट किया है. इस वीडियो में सोनू सूद अपने एक चाहने वाले के साथ नजर आ रहे हैं, जिसका नाम मधु गुर्जर है. ये शख्स प्रतापगढ़ का रहने वाला है, जो सोनू सूद से मुलाकात कर उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने उनके पास पहुंचा.

इस शख्स ने सोनू सूद की पेंटिंग बनाई है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि पेंटिंग रंगों से नहीं बल्कि खून से बनाई है. जी हां, इस शख्स ने अपने खून से सोनू सूद की इस पेंटिंग को बनाया है. इस वीडियो को रिट्विट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “ख़ून दान करो मेरे भाई, ख़ून से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ नहीं, बहुत-बहुत आभार”

जान भी देने को है तैयार

सामने आई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद (Sonu Sood) अपने इस फैन को समझा रहे हैं कि आपने काफी अच्छी पेंटेंग बनाई है, लेकिन आपने खून से बनाकर गलत किया, आपको ये पेंटिंग रंगों से बनानी चाहिए थी खून से नहीं. खून जरूरतमंदों को दान दिया करो. इस पर वो शख्स कहता है कि मैंने आपके लिए खून दान कर दिया. इतना ही नहीं वो ये भी कहता है कि मैं आपके लिए अपनी जान भी देने को तैयार हूं.

ये भी पढ़ें-

VIDEO: शहनाज गिल के इस गाने ने एक बार फिर ताजा कर दीं सिद्धार्थ शुक्ला की यादें, वीडियो देख फैंस हुए भावुक

Entertainment News Live: 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, ऋतिक रोशन फैन पर हुए गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget