एक्सप्लोरर

ऑस्कर नाइट में 'थप्पड़ कांड' के बाद विल स्मिथ ने उठाया बड़ा कदम, दिया अकैडमी से इस्तीफा

'द मैन इन ब्लैक' के अभिनेता विल स्मिथ इन दिनों अपने अभिनय के लिए नहीं, बल्कि ऑस्कर से जुड़े एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर और है जो उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है.

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक्टर विल स्मिथ का नाम चर्चा में बना हुआ है. 'द मैन इन ब्लैक' के अभिनेता विल स्मिथ वैसे तो काफी मशहूर हैं. दुनियाभर विल स्मिथ की बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उनके दमदार अभिनय और फिल्मों के प्रशंसक हैं लेकिन इन दिनों अपने अभिनय के लिए नहीं, बल्कि ऑस्कर से जुड़े एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर और है जो उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है.

दरअसल खबर है कि, हॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर विल स्मिथ ने अकैडमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्ट्स ऐंड साइंसेज की मेंबरशिप से इस्‍तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि यह कदम उन्होंने ऑस्‍कर अवॉर्ड शो में होस्‍ट क्रिस रॉक को थप्‍पड़ मारने के बाद हुए विवाद को लेकर उठाया है. एक्टर विल स्मिथ द्वारा बीते शुक्रवार रात को एक बयान भी जारी किया गया.

इसमें उन्होंने अपनी हरकत के लिए सभी से माफी मांगी है. उन्होंने लिखा, 94वें ऑस्कर्स में मैंने जो भी किया, वो शर्मनाक था, हैरान कर देने वाला था. जिन लोगों को मैंने तकलीफ पहुंचाई है उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन, वे सभी उपस्थित हैं. इसके अलावा दुनिया भर के वह दर्शक भी शामिल हैं जो घरों पर बैठकर यह कार्यक्रम देख रहे थे'. इतना बोलने के बाद उन्होंने Academy of Motion Picture Arts and Sciences से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.

क्रिस रॉक को जड़ा था थप्पड़
ऑस्कर एकेडमी अवार्ड समारोह 2022 के दौरान स्टेज पर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने पत्नी जेडा की बीमारी को लेकर मजाक करने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया. इस थप्पड़ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget