एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड की ये 5 बड़ी एक्शन फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा, जानें- किस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं अवेलेबल

Best Hollywood Action Films of 2023: इस साल हॉलीवुड की 5 बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी की फिल्में रिलीज हुईं. अगर एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो ये लिस्ट आपके ही लिए है. सभी फिल्में हिंदी में उपलब्ध हैं.

Year Ender 2023: एक्शन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल हॉलीवुड की 5 बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी की फिल्में रिलीज हुईं. इन फिल्मों की खास बात ये है कि इनमें से हर फ्रेंचाइजी का अपना एक फैन बेस है. इससे पहले कि साल 2023 विदाई ले. इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर जोड़ लीजिए.

ये फिल्में आपकी बॉडी की ए़ड्रेनल ग्लैंड को एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज करने पर मजबूर कर देंगी. आप जानते ही हैं कि ये हार्मोन रिलीज होते ही आपको गूजबंप्स आएंगे यानी आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए एक नजर डालते हैं इस साल की इन 5 बेहतरीन एक्शन फिल्मों पर.

1- जॉन विक 4
ये कहानी उस जॉन विक की है जो आम दुनिया के बीच ही पनपी एक अलग जरायम की दुनिया का सबसे खूंखार इंसान है. हमेशा शांत दिखने वाला जॉन ने छोटी-छोटी दिखने वाली बातों के लिए हजारों लोगों को खत्म कर दिया है. इस फिल्म में भी आप जॉन को ऐसा ही करते देख पाएंगे. मैट्रिक्स स्टार कीनू रीव्स को हैंड टू हैंड कॉम्बैट करते देखकर आपको मजा आने वाला है. 24 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडिया सहित दुनियाभर में धाकड़ कमाई की थी.

कहां देखें: ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर रेंट देकर देख सकते हैं.

2- फास्ट x
डोमिनिक (विन डीजल) की पूरी फैमिली इस साल थिएटर में 19 मई को फिर से लौटी फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के 10वें पार्ट 'फास्टx' के साथ. फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में आया था. तब से सीरीज की हर फिल्म देखने के बाद लगता है कि अब इससे ज्यादा क्या एक्शन दिखाया जा सकता है. लेकिन आने वाले अगले हर पार्ट में फिल्म अपनी ही पुरानी फिल्म के एक्शन से एक कदम आगे निकल जाती. बैकग्राउंड में बजते गानों के साथ फिल्म के कार चेज सीन बांधकर रखते हैं. इस फिल्म ने इस साल हॉलीवुड की टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बनाई है. साथ ही, इंडिया में भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

कहां देखें: ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर रेंट देकर देख सकते हैं.

3- एक्सट्रैक्शन 2
थॉर फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन 2 इस साल 9 जून को रिलीज हुई. 3 साल बाद लौटी एक्सट्रैक्शन की टीम का ठिकाना बदल चुका है. अब वो बांग्लादेश से निकलकर यूरोप पहुंच चुकी है. इस बार भी इस टीम को एक फैमिली को बचाने का काम मिलता है. इस काम को निपटाने में क्रिस हेम्सवर्थ कितने ही लोगों को निपटाते दिखते हैं. फिल्म के एक्शन एकदम रॉ रखे गए हैं, जो देखने लायक हैं और डराते हैं. इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ने रिलीज होते ही सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखी जाने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली थी.

कहां देखें: अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है, तो आपको ये फिल्म यहां देखने को मिल जाएगी.

4- मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट 1
मिशन इंपॉसिबल सीरीज की ये फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में टॉम क्रूज को वो हर इंपॉसिबल स्टंट करते हुए देखे जा सकते हैं जिनके लिए उनकी ये फ्रेंचाइजी दर्शकों की मनपसंद फिल्म बनी हुई है. सांस थाम देने वाले एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है.

कहां देखें: फिल्म को अमेजन प्राइम पर रेंट देकर देखा जा सकता है.

5- द इक्वलाइजर 3
इस सीरीज की पुरानी फिल्मों की तरह ही इसमें भी फिल्म के लीड डेंजेल वॉशिंगटन शांत चेहरे के साथ 'कूल' एक्शन करते दिखे हैं. फिल्म का लीड शांत दिखता है लेकिन उसके अंदर एक कोल्ड ब्लडेड कातिल छुपा है जो किसी के साथ बुरा होते देखते ही जग जाता है. उनका ये रूप देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे. 

कहां देखें: ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

 

और पढ़ें- OTT: परिवार के साथ देखने लायक नहीं हैं ये वेब सीरीज, हेडफोन लगाकर और दरवाज बंद करके ही बिंज वॉच करें ये कंटेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', सुबह 11 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates:'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget