एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर चप्पल उतारकर ही क्यों गाती थीं गाने? वजह जानकर बढ़ जाएगा दीदी के प्रति सम्मान

Lata Di: 'भोली सी सूरत' के साथ आवाज की मिठास से दुनिया से 'लग जा गले' कहने वाली लता मंगेशकर इस दुनिया में नहीं हैं. हम उनका ऐसा किस्सा बता रहे हैं, जिसे जानकर आपके मन में उनके लिए सम्मान बढ़ जाएगा.

Lata Mangeshkar Special: गाना गाने का अंदाज हो या संगीत का सम्मान करने की तहजीब, दोनों ही मामलों में लता मंगेशकर का सानी न कोई हुआ है और न कभी हो पाएगा. अपने गानों से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली लता दीदी की सादगी का कायल आज भी हर कोई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई भी गाना गाने से पहले लता मंगेशकर खास काम करती थीं? अगर नहीं तो आज हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं...

गाने से पहले यह काम करती थीं लता दी

बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए. वह भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी आवाज उनके हर चाहने वाले के दिल में जीवित है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लता मंगेशकर जब भी कोई गाना गाती थीं, तब उससे पहले चप्पल उतार देती थीं. 

बचपन से था संगीत से ताल्लुक

बता दें कि लता मंगेशकर ने बॉलीवुड के सभी महान संगीतकारों और गायकों के साथ काम किया था. मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता दीदी को संगीत का माहौल घर से ही मिला था. उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे. लता अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. अहम बात यह है कि उनके सभी भाई-बहन भी संगीत की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं. 

चप्पलों पर रहती थीं लोगों की नजरें

अब हम आपको उस किस्से की तरफ ले चलते हैं, जिसके लिए यह खबर तैयार की गई है. दरअसल, लता मंगेशकर जब भी कोई गीत रिकॉर्ड करती या स्टेज शो करती थीं, तब चप्पल नहीं पहनती थीं. ऐसे में लोग उनकी चप्पलों पर ही नजर रखते थे, क्योंकि रिकॉर्डिंग के बाद लता दीदी चुपचाप चप्पल पहनती थीं और बाहर निकल जाती थीं.

अनु मलिक ने बताया था यह किस्सा

लता दीदी और चप्पल से जुड़ा किस्सा अनु मलिक ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था. उन्होंने बताया कि मैंने लता दीदी को जब भी गाना गाते देखा, तब बिना चप्पल पहने ही गाते देखा. दरअसल, लता दीदी स्टूडियो या स्टेज को अपना मंदिर समझती थीं. ऐसे में वहां चप्पल पहनकर जाने को वह अच्छा नहीं मानती थीं. यही वजह है कि उन्होंने कभी चप्पल पहनकर गाना नहीं गाया.

Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ लिफ्ट में ली मिरर सेल्फी, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget