एक्सप्लोरर

'जूनियर गोलमाल' लेकर आ रहे रोहित शेट्टी बोले, 'गोलमाल' को बनाना जिम्मेदारी जैसा लगता है

रोहित शेट्टी ने कहा है कि 'गोलमाल' को बनाना एक जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है .रोहित ने कहा, "'गोलमाल' मूल रूप से बच्चों का ब्रांड है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब वयस्क 'गोलमाल' देखने आते हैं तो वे भी बच्चे बन जाते हैं.

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने कहा है कि 'गोलमाल' को बनाना एक जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है क्योंकि सालों से इसे दर्शकों द्वारा सराहा गया है. वह शुक्रवार को यहां बच्चों के आने वाले शो 'गोलमाल जूनियर' के लॉन्च पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. यह शो शेट्टी की हिंदी कॉमेडी फिल्म श्रृंखला पर आधारित है और उसका नाम भी एक जैसा ही है. 'गोलमाल जूनियर' के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, "गोलमाल' मूल रूप से बच्चों का ब्रांड है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब वयस्क 'गोलमाल' देखने आते हैं तो वे भी बच्चे बन जाते हैं. मेरे लिए, अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े, यह एक बचपन की याद की तरह रहा है. साल 2005 में हमने शूटिंग शुरू की थी और तब से अब तक 14 साल हो गए हैं."
रोहित ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि 'गोलमाल' सीरीज बच्चों के बीच बेहद सराहनीय है इसलिए हमने सोचा कि हमें इसे एक दूसरे श्रेणी में लेकर जाना चाहिए और तब हमें यह विचार आया कि हमें इसे एनिमेटेड फॉरमेट में बनाना चाहिए ताकि बच्चे नियमित तौर पर इसे देख सकें. दर्शकों को 'गोलमाल' सीरीज हर दो या तीन साल में देखने को मिलता है, लेकिन वे भी नियमित रूप से टेलीविजन पर इस एनिमेटेड संस्करण को देख सकते हैं." रोहित के मुताबिक, "गोलमाल' सीरीज मेरे दिल के बेहद करीब है. साल 2005 में जब हमने इसकी शूटिंग शुरू की थी तब यह एक साधारण सी कॉमेडी फिल्म थी और हमने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि यह इस हद तक इतना बड़ा घरेलू ब्रांड बन जाएगा. अब, 'गोलमाल' को बनाना एक जिम्मेदारी जैसा लगता है और इसकी आखिरी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल अगेन' को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और खासकर, बच्चों को यह बेहद पसंद आई थी. जब आपका फिल्म अच्छा काम करता है तो खुशी होती है."
रोहित ने अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर भी बात की. इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. रोहित ने कहा, "सूर्यवंशी' की शूटिंग को खत्म करने के लिए अभी हमारे पास काफी वक्त है. हमने अभी सिर्फ चार दिनों की ही शूटिंग पूरी की है.." 'सूर्यवंशी' को रिलायन्स एंटरटेनमेंट, धरमा प्रोडकक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. यह फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget