एक्सप्लोरर

जब 9.6 लाख करोड़ रुपये के मालिक के बेटे से Shah Rukh Khan ने पूछ ली थी पहली सैलरी, जवाब मिला था- 'सुनते ही शर्मा जाएंगे आप'

Anant Ambani First Salary and Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का अनंत अंबानी से ये सवाल कि आपकी पहली कितनी सैलरी थी और इसका अनंत की ओर से मिला जवाब दोनों चौकाने वाले हैं.

Anant Ambani First Salary and Shah Rukh Khan: अनंत अंबानी देश के सबसे अमीर और दुनिया के 9वें सबसे अमीर मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं. TOI के मुताबिक, उनका और शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था. वीडियो में अनंत अंबानी और शाहरुख खान दोनों एक-दूसरे की पहली सैलरी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाहरुख खान अपनी पहली कमाई बताने के बाद जब अनंत से पहली सैलरी के बारे में पूछते हैं तो उनका जवाब सुनकर हर कोई दंग रह जाता है.

अनंत अंबानी, उनके भाई आकाश अंबानी और ईशा अंबानी तीनों को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अगस्त 2023 में शामिल किया गया था. बात साफ है कि मुकेश अपने तीनों बच्चों को अगले रिलांयस इंडस्ट्रीज के अगल उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं. 

ऐसे में शाहरुख खान का ये सवाल कि आपकी पहली कितनी सैलरी है और इसका जवाब दोनों चौकाने वाले हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D'YAVOL X (@dyavol.x)

जब शाहरुख को अनंत ने दिया था ये जवाब
शाहरुख खान और अंबानी परिवार के बीच नजदीकियां रही हैं. दोनों आपस में अच्छे दोस्त रहे हैं. वो अनंत को उनके बचपन से जानते हैं. TOI के मुताबिक, अंबानी की ओर से आयोजित किए गए एक प्रोग्राम में दोनों को एक-दूसरे की सैलरी के बारे में बात करते देखा गया था.

सबसे पहले अनंत अंबानी ने किंग खान से उनकी पहली सैलरी पूछी तो खान की तरफ से जवाब आया कि ये 50 रुपये थी. न्यूज 18 के मुताबिक, शाहरुख ने खुलासा किया था कि वो जब दिल्ली में रहते थे तब उन्होंने फिल्मों के टिकट बेचकर 50 रुपये कमाए थे. इसके बाद, शाहरुख की बारी थी अनंत से सवाल पूछने की. शाहरुख ने अनंत से जब उनकी सैलरी पूछी तो अनंत ने जवाब दिया, ''रहने दीजिए आप शर्मा जाएंगे''.

शाहरुख खान और अनंत अंबानी के पास हैं हजारों करोड़
फोर्ब्स के मुताबिक शाहरुख खान न सिर्फ इंडिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं, बल्कि उनकी नेटवर्थ 6400 करोड़ से ज्यादा है. वो एक फिल्म से 150 से 250 करोड़ तक कमाते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अनंत अंबानी आरआईएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं और उन्हें रिलायंस न्यू एनर्जी का प्रभारी भी बनाया गया है. साथ ही बता दें कि फोर्ब्स के मुताबिक, अनंत के पिता मुकेश अंबानी 9.6 लाख करोड़ रुपये के मालिक हैं और अनंत अंबानी की आरआईएल में 0.12 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी है.

अनंत अंबानी पिछले दिनों प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर सुर्खियों में थे. इस फंक्शन में दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ शाहरुख खान भी सपरिवार शामिल हुए थे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इसी साल जुलाई में शादी करने वाले हैं.

और पढ़ें: बिन ब्याहे हुईं प्रेग्नेंट फिर 10 साल की शादी के बाद पति से लिया तलाक, अब 7 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही ये हसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget