एक्सप्लोरर

Govinda ने मम्मी से पूछकर पत्नी के साथ पूरी रात पी थी शराब, एक हफ्ते तक हुआ था दोनों का ये हाल!

Govinda Sunita: गोविंदा और सुनीता की लव लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं. एक बार गोविंदा, सुनीता को डेट पर लेकर गए थे, लेकिन शैंपेन पीने से पहले उन्होंने मां से कॉल पर अनुमति ली थी.

Govinda Sunita: गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja) की शादी को तीन दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी दोनों के बीच उतना ही प्यार है, जितना शुरुआत में था. गोविंदा और सुनीता से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. एक बार गोविंदा, सुनीता को डिनर डेट पर लेकर गए थे, लेकिन शराब पीने से पहले उन्हें अपनी मां की अनुमति लेनी पड़ी थी. 

सुनीता को डिनर डेट पर लेकर गए थे गोविंदा

गोविंदा और सुनीता ने ये खुलासा कई साल पहले सिमी ग्रेवाल के चैट शो Rendezvous With Simi Garewal में किया था. शो में सिमी ग्रेवाल ने पूछा कि क्या गोविंदा रोमांटिक हैं? इसके जवाब में सुनीता कहती हैं- 'हां, कभी-कभी'. इसके बाद वह उस किस्से के बारे में बताती हैं, जब उन्होंने गोविंदा के साथ पहली बार शैंपेन पी थी. सुनीता कहती हैं, 'मेरा बर्थडे था, तो ये मुझे डिनर के लिए ताज होटल लेकर गए. इसके बाद हमने शैंपेन ऑर्डर की'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

गोविंदा ने शैंपेन पीने से पहले मां से ली थी अनुमति

गोविंदा ने बताया कि शैंपने पीने से पहले मैंने मम्मी को कॉल करके पूछा कि मैं पीयू की नहीं पीयू. फिर मां ने कहा कि अच्छा तुम पियोगे. इसकी आदत बहुत बुरी है, लेकिन तुम्हें एंजॉय करना है तो एंजाय करो. इसके बाद हमने शैंपेन पी और खूब डांस किया, लेकिन एक हफ्ते तक हमें हैंग ओवर रहा'. गोविंदा ने कहा कि हमने पहली बार ऐसा एंजॉय किया था.

फिल्में नहीं चलने पर क्या करते हैं गोविंदा? 

शो में सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) ने सुनीता (Sunita Ahuja) से पूछा कि जब कभी गोविंदा (Govinda) की फिल्में नहीं चलती है, तो क्या वह परेशान होते हैं. इसके जवाब में सुनीता कहती हैं, 'नहीं, ये हमेशा नॉर्मल रहते है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है'. इसके बाद गोविंदा कहते हैं, 'मुझे तो इसी बात की खुशी है कि मैं फिल्मों में हूं. एक बार मेरी मां ने बहुत अच्छी बात कही थी कि 100 करोड़ की आबादी में 100 हीरो नहीं है. सिर्फ 10 हीरो है. 10 में सिर्फ तुम एक हो और तुम परेशान हो रहे हो. इतना ज्यादा भी महत्वाकांक्षी नहीं होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- 'अगर मैं पिता बनूंगा तो मुझे पता ही होगा ना...' पत्नी की प्रेग्नेंसी पर Rana Daggubati ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget