एक्सप्लोरर

बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर भागने वाले विजय माल्या के घर बजने वाली है शहनाई, बेटे सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड संग लंदन में करने जा रहे शादी

Vijay Mallyas Son Wedding: भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

Vijay Mallyas Son Wedding: बैंकों का करोड़ों रुपये डकार कर बैठने वाले भगोड़े विजय माल्या के घर शादी की शहनाई बजने जा रही है. विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं. सिद्धार्थ ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी का नाम जैस्मीन है. जैस्मीन और सिद्धार्थ की ग्रैंड वेडिंग होने जा रही है. वेडिंग वीक की शुरुआत हो चुकी है और जश्न पूरे एक हफ्ते तक चलेगा. 

सोशल मीडिया पर शादी का एलान
सिद्धार्थ माल्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में सिद्धार्थ जैस्मीन के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं. वह सफेद सूट में नजर आ रहे हैं और वहीं जैस्मीन ने फ्लोरल व्हाइट ड्रेस कैरी की है. फोटो के कैप्शन में लिखा है, शादी का सप्ताह शुरू हो गया है. सिद्धार्थ और जैस्मीन की फोटो पर उन्हें लोगों का खूब सारा प्यार मिल रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sid (@sidmallya)

सिद्धार्थ ने जैस्मीन को किया था प्रपोज
बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने हैलोवीन के दिन जैस्मीन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था. इसके साथ उन्होंने दो फोटोज भी शेयर की थीं. पहली फोटो में सिद्धार्थ को प्रपोज करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में जैस्मीन एंगेजमेंट रिंग दिखाती दिख रही थीं. फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. 

कौन हैं सिद्धार्थ माल्या? 
सिद्धार्थ माल्या की बात करें तो वह पेशे से एक मॉडल और एक्टर हैं. सिद्धार्थ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पैदा हुए थे, वह फिलहाल पिता के साथ लंदन में ही रह रहे हैं. उन्होंने लंदन से ही पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से भी पढ़ाई की है, इसके बाद ही वह मॉडलिंग और एक्टिंग के करियर में आए.

कौन हैं विजय माल्या?
सिद्धार्थ के पिता विजय माल्या की बात करें तो विजय माल्या एक वक्त पर शराब कंपनी यूबी ग्रुप के चेयरमैन थे. विजय माल्या पर 17 बैंकों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है. विजय माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग और देश में धोखाधड़ी का भी आरोप है. बता दें कि 2016 में विजय माल्या यूके भाग गए थे. अब भारतीय एजेंसियां उनको देश में लाने की कोशिश में लगी हैं.

यह भी पढ़ें: साउथ और बॉलीवुड से भर गया है मन, तो OTT पर आज ही देखें ये भोजपुरी फिल्में, फैमिली के साथ कर सकते हैं एंजॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 1 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
शाहरुख खान ने खरीदा दिल्ली वाला वो घर, जहां एक्टर बनने से पहले गौरी के साथ रहते थे, करोड़ों में हुई डील
शाहरुख खान ने खरीदा दिल्ली वाला वो घर, जहां एक्टर बनने से पहले गौरी के साथ रहते थे
Welcome 4 Confirmed: 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद 'Welcome 4' पर लगी मुहर, डायरेक्टर का नाम भी कंफर्म
'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद 'वेलकम 4' पर लगी मुहर, डायरेक्टर का नाम भी कंफर्म
Dhamaal 4 cast fees: 'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget