एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 'वीरे दी वेडिंग' को मिली धमाकेदार ओपनिंग, 'पैडमैन' को पछाड़ा

ये फिल्म पहले से ही अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले दिन इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में लोग सिनेमाहॉल तक पहुंचे. इ

नई दिल्ली: कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं. इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. ये फिल्म पहले से ही अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले दिन इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में लोग सिनेमाहॉल तक पहुंचे. इसी की नतीजा है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ की कमाई की. इस तरह ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'पैडमैन' और अजय देवगन की 'रेड' को पछाड़ दिया है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस फिल्म के आंकड़े जारी किए हैं और लिखा है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी. उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म वीकेंड में और अच्छी कमाई करेगी. यहां आपको बताते हैं कि इस साल रिलीज फिल्मों में पहले दिन की कमाई के मामले में कौन सी फिल्म किस नंबर पर है. 1.  बागी 2- ₹ 25.10 करोड़ 2. पद्मावत- ₹ 19 करोड़ (फिल्म का एक दिन पहले पेड प्रीव्यू भी हुआ था. उसे मिलाकर फिल्म ने 24 करोड़ कमाए थे.) 3. वीरे दी वेडिंग ₹ 10.70 करोड़ 4. पैडमैन- ₹ 10.26 करोड़ 5. रेड- ₹ 10.04 करोड़ (इसमें हॉलीवुड की फिल्मों को शामिल नहीं किया गया है.) इस फिल्म को भारत में कुल 2177 और विदेशों में 470 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर ये फिल्म 2647 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. वीरे दी वेडिंग को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में लिखा है, ''फिल्म आपको एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देती है ये जिंदगी आपकी है और आपको इसे अपने बूते और अपनी शर्तों पर जीना है. इसके अलावा फिल्म में हर उस बोल्ड मुद्दे पर बात की गई है जो समाज में मौजूद तो है लेकिन कोई उसके बारे में न तो बात करता दिखता है और न ही उसे एक्सेप्ट करते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget