एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे स्पेशल : जब ऐश की खातिर सलमान ने पकड़ा था शाहरूख का कॉलर!

नई दिल्ली: कोई रहे ना रहे लेकिन मोहब्बतें हमेशा जिंदा रहती हैं. दिन महीने साल बीत जाते हैं. लेकिन मोहब्बत का जादू कभी खत्म नहीं होता और मोहब्बत जब बॉलीवुड के सितारों की हो तो फिर तो जैसे हमेशा के लिए अमर हो जाती है. मोहब्बत का दिन यानि वैलेंटाइन डे आ चुका है और इसी मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों की मोहब्बत की कहानियां. इन कहानियों में रोमांस है, दर्द है, तड़प है, जुदाई है और कुछ ऐसा है कि जमाना इन्हें ना चाहते हुए भी भूल नहीं पाता. बॉलीवुड में जब जब मोहब्बत का जिक्र होता है...इश्क का जिक्र होता है....प्यार का जिक्र होता है...तो एक नाम जहन में सबसे पहले आता है...ये नाम है सलमान और ऐश्वर्या का. सलमान-ऐश्वर्या की मोहब्बत की दास्तान भले ही अधूरी रह गई लेकिन इनकी मोहब्बत की कहानी के बिना बॉलीवुड में इश्क की कहानियां कभी पूरी नहीं होंगी. सलमान ने जो दीवागनी ऐश्वर्या  के लिए दिखाई वैसी शायद किसी के लिए नहीं दिखाई...और शायद ये सलमान ही थे जिनकी वजह से उनकी ये मोहब्बत मंजिल तक नहीं पहुंच पाई. आइए जानते हैं सलमान-ऐश्वर्या के इश्क का अफसाना... खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने जब हिंदी फिल्मों में दस्तक दी तो पहले से सोमी अली के इश्क में गिरफ्तार सलमान खान के दिल की धड़कन उन्हें दगा दे गई. सलमान का दिल सोमी की बजाय कब ऐश्वर्या के लिए धड़कना शुरू हो गया इसका पता शायद खुद सलमान को भी नहीं लगा. ऐश्वर्या पर लिखी गई किताब hall of fame के मुताबिक 1997 में सलमान ने निर्देशक मंसूर खान की फिल्म 'जोश' करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था. कहते हैं उस वक्त सलमान ने फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन से कहा था, 'उसे(ऐश्वर्या को) मेरी बहन मत बनाओ यार.' सलमान के दोस्त और निर्माता संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान के साथ ऐश्वर्या को साइन किया. और फिल्म की शूटिंग के साथ ही बढ़ने लगीं सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां. ये मुलाकातें बढ़ी तो तो सोमी को शक होने लगा. धीरे धीरे सोमी अली को ये अहसास हो गया कि सलमान अब ऐश्वर्या के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार हो चुके हैं. और ऐश्वर्या भी सलमान की तरफ खींची जा रही थी. ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता दिनों दिन मजबूत होता जा रहा था. सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के इश्क में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके थे और आखिरकार एक दिन ऐसा भी आया जब सलमान के दोस्तों को लगा जैसे इस रिश्ते को एक नाम मिलने वाला है. पत्रकार बिस्वदीप घोष की किताब hall of fame Aishwarya Rai के मुताबिक के उस रात सलमान ने अपने सभी दोस्तों को अपने घर बुलाया. सलमान ने उनसे कहा कि मुझे आज एक बहुत जरूरी ऐलान करना है. उस रात हर किसी को ये लगा कि सलमान और ऐश्वर्या शादी करने जा रहे हैं. शाम को सलमान के तमाम दोस्त उनके घर इकट्ठा हो गए पर घर पर ना तो सलमान थे और ना ही ऐश्वर्या. हर कोई सलमान और ऐश्वर्या का इंतजार करने लगा. इंतजार की इंतेहा हो गई लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया और आखिरकार सभी लोग चले गए. दोस्तों को लगा कि दोनों में कोई एक, रिश्ते के ऐलान के लिए तैयार नहीं है. सलमान और ऐश्वर्या की प्यार की कश्ती, लहरों की मस्ती में, हिचकोले खाती हुई आगे बढ़ रही थी. लेकिन फिर आया एक तूफान. वो तूफान जिसने ऐश्वर्या और उनके पूरे परिवार को हिलकर रख दिया. आधी रात को सलमान पहुंच गए ऐश्वर्या के घर और जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया. लेकिन ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला और इसके बाद इस लव स्टोरी में जो हंगामा बरपा वो आज तक कोई भूला नहीं है. नवंबर 2001 की एक रात सलमान ने ऐश्वर्या के घर के बाहर खूब हंगामा किया और फिर इसके बाद सफाई भी दी कि जहां प्यार होता है वहां झगड़े भी होते हैं. इसके बाद मीडिया में ये खबरें भी आई कि ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय ने सलमान के खिलाफ पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई है. सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आ ही चुकी थी और इसी दौरान ऐश्वर्या के साथ सलमान की फिर किसी बात पर बहस हुई और बेहद नाराज़ सलमान फिल्म चलते चलते के सेट पर पहुंच गए. इस फिल्म में ऐश्वर्या शाहरुख के साथ हीरोइन थीं. सेट पर पहुंच कर गुस्से में सलमान चीख रहे थे और ऐश्वर्या को शूटिंग छोड़ कर अपने साथ चलने की बात कर रहे थे. जब शाहरुख ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो सलमान ने शाहरुख से भी झगड़ा किया. ये पहली बार था जब शाहरुख और सलमान का झगड़ा हुआ था. फिल्म चलते चलते के निर्माता भी शाहरुख ही थे. इस हंगामे के बाद शाहरुख ने इस फिल्म से ऐश्वर्या को निकालकर रानी मुखर्जी को फिल्म की हीरोइन बना दिया.

वैलेंटाइन डे स्पेशल : जब ऐश की खातिर सलमान ने पकड़ा था शाहरूख का कॉलर! सलमान के साथ रिश्ता अब ऐश्वया के करियर के लिए खतरा बनता जा रहा था. हर निर्माता को ये डर लगने लगा था कि अगर उन्होंने ऐश्वर्या को अपनी फिल्म लिया तो कहीं सलमान उनके सेट पर आकर हगामा ना कर दे लिहाजा ऐश्वर्या ने लिया एक फैसला. फैसला सलमान से अलग होने का...इस बात का खुलासा 27 सितंबर 2002 को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे ऐश्वर्या के एक इंटरव्यू से हुआ. ऐश्वर्या के बयान के मुताबिक हमारा ब्रेकअप मार्च में ही हो गया था लेकिन सलमान अब तक इस बात को मान नहीं पाए हैं. इस बयान के छपने के एक दिन बाद 28 सिंतबर 2002 को मुंबई में एक एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद सलमान खान पर ये आरोप लगा कि उनकी गाड़ी से कुचलकर एक शख्स की मौत हो गई. इसके बाद सलमान को जेल जाना पड़ा. जेल में हर कोई सलमान से मिलने आया सिवाय ऐश्वर्या के. इसके बाद ये साफ हो गया कि कम से कम ऐश्वर्या की तरफ से तो ये लव स्टोरी खत्म हो चुकी है.

यहां देखें सलमान-ऐश की लव स्टोरी की पूरी दास्तान-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 6.30 तक एडवांस बुकिंग में 6.95 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget