एक्सप्लोरर

#BollywoodKeBekaarBuddhe: सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग, यूजर ने अमिताभ बच्चन को याद दिलाया उनका पुराना ट्वीट

दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को बॉलीवुड के कई सितारों ने निराशाजनक बताते हुए छात्रों का सपोर्ट किया. साथ ही कई सितारे इससे दूरी बनाते दिखे. एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को उनका पुराना ट्वीट याद दिलाते हुए उनकी चुटकी ली.

राजधानी दिल्ली में सीएए को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां एक तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियों जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. वहीं कई सारे सेलिब्रिटीज इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए. ऐसे में ट्विटर पर #ShameonBollywood ट्रेंड होेने लगा.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद कई बॉलीवुड सितारे छात्रों की एकजुटता के साथ खडे़ होते नजर आए. जिसके बाद ट्विटर पर #ShameonBollywood ट्रेंड करने लगा. वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान की चुप्पी पर निराशा भी साधा.

इसके बाद जल्द ही हैशटैग #BollywoodKeBekaarBuddhe ने ट्विटर पर देश के टॉप ट्रेंड्स पर कब्जा कर लिया. जिसमें बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने इस मुद्दे को रखने के लिए ट्रोल किया. दिलचस्प बात यह है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ बच्चन के 2012 के ट्वीट को दिल्ली के वर्तमान हालात से जोड़ा और उन्हें 'बोलने' के लिए धन्यवाद दिया.

आपको बता दें कि पिछले दिनों लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून बना. जिसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए, लेकिन रविवार को दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के पास प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद बॉलीवुड समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को निंदनीय बताया और छात्रों का सपोर्ट किया.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

ये भी पढ़ें

बेटी की मौत के बाद मौसमी चटर्जी ने दामाद पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब दामाद का खुलासा- चेहरा तक नहीं देखा

दीपिका पादुकोण को ऋतिक रोशन ने खिलाया केक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
रोलेक्स से लेकर पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget