एक्सप्लोरर

करगिल विजय दिवस: महाराष्ट्र में दोबारा रिलीज होगी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 25 साल तक के युवाओं के लिए फ्री शो

आज करगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू कश्मीर के द्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. तीन दिन मनाए जाने वाले कार्यक्रम का समापन 27 जुलाई को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे.

नई दिल्ली:  करगिल विजय दिवस के मौके पर आज सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' महाराष्ट्र में दोबारा रिलीज होगी. अभिनेता विक्की कौशल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म के डारेक्टर आदित्य धर थे. उरी में सैनिकों पर हुए हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए थे. इसी का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों को तहस नहस कर दिया था. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' इसी एक्शन को लेकर बनी थी.

फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला महाराष्ट्र सरकार है. सरकार का फैसला युवाओं में सशस्त्र बलों के प्रति लगाव और देशभक्ति की भागना जगाने के उद्देश्य से किया गया है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे शाम 6 बजे तक 25 साल की उम्र युवाओं को राज्य के लगभग 500 थिएटर्स में 'उरी' फ़िल्म का फ्री शो देखने को मिलेगा. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि यह हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का प्रयास बेहद अच्छा है.

साल 1999 में आज ही के दिन भारत माता के वीर सपूतों ने करगिल में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था. बीस साल बाद इस बेहद खास इस मौके वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए के लिए देशभर में तमाम कार्यक्रम किए जाएंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के और सेना के कई बड़ेअधिकारी सहित शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक चलेगा. वहीं दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के उच्च अधिकारी नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 8.30 से 9 बजे तक चलेगा.

द्रास में शहीद जवानों की वीरता को श्रद्धांजलि देने से पहले राष्ट्रपति ने उनके योगदान को याद किया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ''करगिल विजय दिवस’, हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में करगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है. हम इस अवसर पर, भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य व शौर्य को नमन करते हैं. हम सभी शहीदों के प्रति आजीवन ऋणी रहेंगे. जय हिन्द!''

यहां देखें उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 5 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget