एक्सप्लोरर

TBMAUJ: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म से कम करने होंगे इंटीमेट सीन्स, CBFC ने दिया इस शब्द को भी बदलने का सुझाव

TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को सीबीएफसी की तरफ से यूए सर्टिफिकेशन मिला है. सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ बदलाव भी सुझाए हैं. इनमें इंटीमेट सीन्स को कम करने से लेकर फॉन्ट साइज बदलना शामिल है.

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में धमला मचाने के लिए तैयार है. ये एक एआई टेक्नोलॉजी को दिखाती फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल निभाते नजर आएंगे. रिलीज से पहले फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से यूए सर्टिफिकेशन मिला है. सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ बदलाव भी सुझाए हैं. 

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कुछ इंटीमेट सीन्स काटने का सुझाव दिया है. बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक फिल्म से 25 पर्सेंट तक इंटीमेट सीन्स हटाने होंगे. 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में पहले 36 सेकेंड का इंटीमेट सीन था जिसे घटाकर अब 27 सेकेंड कर दिया गया है. 

इस शब्द को बदलने का सुझाव
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दूसरे पार्ट में 'दारू' (शराब) शब्द का इस्तेमाल किया गया है जिसे 'ड्रिंक' शब्द से बदलने का सुझाव दिया गया है. इसके अलावा सीबीएफसी ने मेकर्स को हिंदी में एंटी स्मोकिंग मेसेज को बड़े फॉन्ट में लिखने के लिए भी कहा है. इन तमाम बदलावों के बाद बोर्ड ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यूए सर्टिफिकेशन दिया है.

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का रन टाइम
सीबीएफसी के तमाम कट और बदलावों के बाद अब फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 15 सेकंड हो गया है. अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं. फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट के रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं कृति सेनन एक एआई रोबोट का किरदार निभाएंगी. फिल्म के ट्रेलर में दोनों स्टार्स की दमदार केमिस्ट्री नजर आई है.

ये भी पढ़ें: करण वाही का पीछा कर रहा था अनजान शख्स, दे रहा था गालियां, एक्टर ने मांगी मुंबई पुलिस से मदद

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
पान मसाला और गुटखा का एड सनी देओल ने क्यों ठुकराया?
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget