एक्सप्लोरर

जायरा वसीम के फैसले पर स्वामी चक्रपाणी का बड़ा बयान, कहा- हिंदू एक्ट्रेसेस भी लें इससे सीख

जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के फैसले को लेकर देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है. अखिल भारतीय हिंदी महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज ने समर्थन किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले को लेकर देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है. जायरा के इस फैसले को धर्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है. जहां कुछ लोग उनके इस फैसले की निंदा कर रहे हैं तो वहीं कुछ इस बड़े कदम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. जायरा वसीम के इस बड़े फैसले पर अखिल भारतीय हिंदी महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि जायरा की ही तरह हिंदू अभिनेत्रियों को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'एक्ट्रेस जायरा वसीम का बॉलीवुड से खुद को दूर कर लेने का फैसला काबिले तारीफ है. हिंदू एक्ट्रेसेस को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया ही धार्मिक बन जाए. कोई भी धार्मिक व्यक्ति कभी भी अधर्म की राह पर नहीं चलेगा. मैं जायरा के फैसले का समर्थन करता हूं और हिंदू एक्ट्रेसेस से अपील करता हूं कि वो जायरा से कुछ सीख लें.' स्वामी चक्रपाणी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'जिन भी फिल्मों में ब्राह्मणों को गलत तरीके से दिखाया जाता हो, या फिर किसी धर्म संप्रदाय या जाति पर निशाना साधा जाता हो हिंदू एक्ट्रेसेस को उन फिल्मों में काम करने से इंकार कर देना चाहिए. जिस तरह मीटू मूवमेंट के तहत सभी एक्ट्रेसेस आगे आई थी और आरोपियों के नाम सामने लाई थी. इसी प्रकार धर्म विरोधी फिल्मों को लेकर भी उन्हें आगे आना चाहिए.'
View this post on Instagram
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

आपको बता दें कि जायरा वसीम ने 30 जून को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला लिया. उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहने के पीछे की वजह उनके पेशे को उनकी आस्था के आड़े बताया है. जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मैंने पांच साल पहले एक फैसला लिया जिसने मेरी ज़िंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी. मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. यहां मुझे बहुत पॉपुलैरिटी मिली, पब्लिक का अटेंशन मिला. मुझे यूथ रोल मॉडल के तौर पर देखा गया. हालांकि ये ऐसा कुछ नहीं था जो मैं करना चाहती थी, या बनना चाहती थी. खासकर, मेरे सफल और असफल होने के संबंध में जो बाते हैं वो मैं अब समझने लगी हूं.'' उन्होंने लिखा है, ''मैंने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं और मैं ये कंफेस करना चाहती हूं कि मेरी जो पहचान है मैं उससे खुश नहीं हूं. मैं अपने काम से खुश नहीं हूं. अब मुझे ऐसा महसूस होने लगा है कि मैं कोई और बनने के लिए मेहनत कर रही हूं. मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. ये सब मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 6.30 तक एडवांस बुकिंग में 6.95 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget