एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद खास होगा 2019, एक या दो नहीं ये बड़ी 5 फिल्में होंगी रिलीज

2018 राजकुमार राव से लेकर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल जैसे कई एक्टर्स के नाम रहा. इस साल भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं जो अपनी यूनीक कहानियों और दमदार एक्टिंग के बूते दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाएंगे.

बॉलीवुड में साल 2018 राजकुमार राव से लेकर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल जैसे कई एक्टर्स के नाम रहा. इस साल भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं जो अपनी यूनीक कहानियों और दमदार एक्टिंग के बूते दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाएंगे. लेकिन इस साल इन सब एक्टर्स के अलावा एक और ऐसा नाम है जो सबसे ज्यादा सुनाई और दिखाई देने वाला है. वो नाम है सुशांत सिंह राजपूत का. जी हां, भले ही सुशांत सिंह राजपूत की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न दिखा पाईं हों लेकिन इस साल उनकी एक या दो नहीं बल्कि 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद खास होगा 2019, एक या दो नहीं ये बड़ी 5 फिल्में होंगी रिलीज सोन चिरैया सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में सुशांत और भूमि पहली दफा एक साथ नजर आने वाले हैं. 'सोन चिरैया' की कहानी चंबल के डकैतों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है. यह फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है. इससे पहले वह 'उड़ता पंजाब', 'डेढ़ इश्किया' और 'इश्किया' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. किजी और मैनी हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का रीमेक बनाने की तैयारियां काफी जोरों पर हैं. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का नाम तो फाइनल कर लिया गया है. इस फिल्म में उनकी जोड़ी नई नवेली एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ जमेगी. 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का रीमेक फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा डायरेक्टर करेंगे. ड्राइव सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद खास होगा 2019, एक या दो नहीं ये बड़ी 5 फिल्में होंगी रिलीज इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी फिल्म 'ड्राइव' इस साल 28 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म को पिछले साल रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह इस साल जून में रिलीज होगी. धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म पिछले साल दो मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके बाद एक घोषणा में इसकी रिलीज को सात सितम्बर, 2018 के लिए टाल दिया गया था. छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद खास होगा 2019, एक या दो नहीं ये बड़ी 5 फिल्में होंगी रिलीज इसके अलावा सुशांत सिंह के पास 'दंगल' फेम निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' भी है. इसमें सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतिक बब्बर और ताहिर राज भसिन नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल फिलहाल पूरा कर लिया गया है. फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज होगी. तकड़म जैकलिन ही नहीं इस साल सुशांत एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा के साथ एक बार फिर से पेयरिंग करते नजर आ सकते हैं.   फिल्म का नाम 'तकड़म' रखा गया है और इसका निर्देशन होमी अदजानिया करने वाले हैं. होमी इससे पहले 'फाइंडिंग फैनी' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत और परिणिति की इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. साथ ही ये सुशांत और परिणिति की साथ में दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले ये दोनों 'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ नजर आ चुके हैं. इन एक्टर्स के पास भी हैं खास फिल्में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव की इस साल मचअवेटेड फिल्म 'मेंटल है क्या' रिलीज होने वाली है. इसके अलावा राजकुमार राव की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' हाल ही में अनाउंस की गई है. इसके अलावा विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' भी इसी शुक्रवार यानी 11 जनवरी को रिलीज होगी. सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद खास होगा 2019, एक या दो नहीं ये बड़ी 5 फिल्में होंगी रिलीज वहीं, अगर खान्स की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी इस साल रिलीज होगी. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'गली ब्वॉय' भी सुर्खियों में हैं और इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' भी इसी साल आ रही है . धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' इस साल 23 नवंबर को रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget