एक्सप्लोरर

सुनील शेट्टी ने कहा- फिट रहने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं!

सुनील शेट्टी का कहना है कि फिट रहने के लिए एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने का जिम्मा संभाल चुके अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं कि इस देश में बड़े-बड़े अभियान हुए हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर कभी कोई अभियान शुरू नहीं हुआ. भारत में मोटोपे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और यहां हर तीसरा शख्स इसकी चपेट में है. हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन इससे जुड़े मिथक और गलत धारणाओं की वजह से लोगों को सही गाइडेंस नहीं मिल पाती.

देश-दुनिया में योग के माध्यम से लोगों को फिट रहने का सेहरा योगा गुरु बाबा रामदेव के सिर बांधते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं, "विदेशियों ने 'योग' को 'योगा' कर उल्टे भारत को ही इसे इंपोर्ट कर दिया लेकिन बाबा रामदेव ने दुनिया को बता दिया है कि योग भारत की देन है."

नई दिल्ली में 120 दिनों के फिटनेस फेस्टिवल 'मिशन फिट इंडिया' के लॉन्च मौके से इतर सुनील शेट्टी ने आईएएनएस को साक्षात्कार में बताया, "हमारे देश में फिटनेस को लेकर गलत धारणाएं बहुत हैं, चावल मत खाओ, तला हुआ मत खाओ, मीठा मत खाओ, दबाकर डाइटिंग करो, जबकि फिट रहने के लिए डाइटिग की जरूरत नहीं है."

वह कहते हैं, "फिटनेस का बाजारीकरण कर दिया गया है. फिट रहने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं. मोटापा कम करने के लिए गलत धारणाएं लोगों के अंदर डाली जा रही हैं, ताकि लोग भ्रमित होकर फिट रहने के लिए मोटा पैसा खर्च करें, जबकि फिट रहने के लिए एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठकर सही एवं संतुलित आहार खाकर फिट रह सकते हैं."

'मिशन फिट इंडिया' को देश के 43 शहरों में चार चरणों में शुरू किया गया है, जिसके तहत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा.

'मिशन फिट इंडिया' के बारे में वह कहते हैं, "इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है. हमें इस सोच को तोड़ना है कि फिट रहना खर्चीला है और इसमें समय लगता है. लोगों को समय नहीं होने का बहाना बनाना छोड़ना होगा, क्योंकि हमसे अधिक व्यस्त कोई नहीं है और अगर हम फिट रहने के लिए समय निकाल रहे हैं तो कोई भी निकाल सकता है."

सुनील शेट्टी कहते हैं, "मेरे दिन की शुरुआत ही चावल के साथ होती है, लेकिन मैं फिट हूं. आप आलू का पराठा खाइए, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसे कब और कितना खाना है, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है. जिस दिन आप यह सीख गए कि दिन में कब और क्या कितनी मात्रा में खाना है, आप फिटनेस गुरु बन जाएंगे."

कई सालों पहले सुनील का एक शो 'बिगेस्ट लूजर जीतेगा' भी फिटनेस पर केंद्रित था, तो ऐसे में यह नया प्रोजेक्ट उससे कितना कुछ अलग होने जा रहा है? इस सवाल पर सुनील कहते हैं, "वो एक टीवी शो था, लेकिन उस शो के जरिए मैं ज्यादा लोगों तक नहीं जुड़ पाया था, फिर भी इस अभियान का लंबा असर रहने जा रहा है, क्योंकि हम इसे 120 दिनों के बाद भी अलग अंदाज में जारी रखेंगे. एक शो के फॉर्मेट की तुलना में सीधे लोगों से जुड़ना ज्यादा प्रभावकारी होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget