एक्सप्लोरर

In Pics: रंगारंग कार्यक्रम के साथ IFFI शुरू, शाहरूख खान ने किया उद्घाटन

भारतीय पैनारेमा खंड में ‘‘एस दुर्गा ’’ और ‘‘न्यूड ’’जैसी दो फिल्मों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा हटाए जाने के फैसले को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच शाहरूख खान ने एक रंगारंग समारोह में फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया गया.

पणजी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने गोवा में सोमवार को 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का उद्घाटन करते हुए ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया और कहा कि भारत कहानियों, संस्कृतियों, पौराणिक कथाओं, किवदंतियों का देश है और ये चीजें लोगों को उम्मीद और प्रेरणा देती हैं.

भारतीय पैनारेमा खंड में ‘‘एस दुर्गा ’’ और ‘‘न्यूड ’’जैसी दो फिल्मों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा हटाए जाने के फैसले को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच शाहरूख खान ने एक रंगारंग समारोह में फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया गया.

pib

शाहरूख खान के अलावा आस्कर पुरस्कार प्राप्त भारतीय संगीतकार ए आर रहमान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने संयुक्त रूप से फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया.

srk4

इस दौरान अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रीदेवी, विशाल भारद्वाज, संगीतकार विशाल भारद्वाज, ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

बम्बोलिम स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित समारोह में शाहरूख ने कहा, ‘‘संस्कृत में एक शब्द है ‘वसुधैव कुटुम्बकम’’. इसका मतलब होता है कि दुनिया एक परिवार की तरह है. मेरा मानना है कि चाहे आपकी भाषा, आपका देश, आपकी विचारधारा कुछ भी हो, कहानी कहना और सुनना एक ऐसी चीज है जिसका हम हमेशा से अनुभव करते आ रहे हैं.’’

srk2

‘‘पद्मावती’’ फिल्म को लेकर जारी विवाद का जिक्र किए बिना शाहरूख खान ने कहा, ‘‘साझे अनुभव हमें एक दूसरे से जोड़ते हैं और असहमति के दौर में भी ये हमारे संबंधों को मजबूत बनाते हैं , जैसा कि एक परिवार में होता, ये हमें अलग थलग नहीं करते.’’

इस दौरान स्मृति ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘महोत्सव फिल्मों के जश्न का मौका है और मैं आज यहां मौजूद गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, फिल्म जगत के महानुभावों और दुनिया भर से आए हमारे मेहमानों का भारत सरकार की ओर से 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में स्वागत करती हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में करीब 1600 बोलियों में कहानियां बुनी जाती हैं. आज का समारोह अपने आप में अनूठा है क्योंकि इसमें पांच साल की ‘पीहू’ (फिल्म पीहू की मुख्य कलाकार) भी हैं, किंग ऑफ रोमांस शाहरूख भी हैं, नाना पाटेकर भी हैं और खूबसूरत श्रीदेवी भी हैं.

nana

वहीं मजीदी ने कहा कि यहां होना मेरे लिए एक सम्मान की बात है, मैं भारतीय दर्शकों के लिए अपनी फिल्म लेकर आया हूं. गौरतलब है कि मजीदी की फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से महोत्सव की शुरूआत हो रही है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में ईशान खट्टर और मालविका मोहनन जैसे कलाकारों ने काम किया है.

मजीदी ने कहा, ‘‘मेरी फिल्म कुछ जगहों पर दिखायी जा चुकी है लेकिन सच्चे अर्थों में इसका प्रीमियर आज ही है क्योंकि यह एक भारतीय फिल्म है और आज पहली बार भारत में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है.’’ रहमान ने कहा, ‘‘यहां खड़े होकर में अभिभूत हूं, यह एक असाधारण मंच है. मजीदी एक शानदार फिल्मकार हैं और उनके साथ काम करना शानदार था.’’

iffi

समारोह में इस बार रिकार्ड संख्या में अभिनेता भाग ले रहे हैं जिनमें शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राजकुमार राव, राधिका आप्टे, डायन पेंटी, श्रीदेवी, बॉनी कपूर, झान्हवी कपूर, विशाल भारद्वाज, ए आर रहमान , इशान खटृटर और मालविका मोहनन शामिल हैं . महोत्सव यहां 28 नवंबर तक चलेगा. अर्जेंटीनियाई फिल्मकार पाब्लो सीजर की फिल्म ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ से इसका समापन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget