एक्सप्लोरर

Sonu Sood Tweet: सोनू सूद ने फैंस को दी न्यू ईयर की बधाई, साल के आखिर दिन लोगों से क्यों मांगी माफी?

Sonu Sood Tweet: सोनू सूद ने साल 2022 के आखिरी दिन फैंस को नए साल की बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल वह लगभग 10 हजार लोगों तक मदद पहुंचाने में सफल हुए हैं.

Sonu Sood Tweet On New Year: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं. आज साल का आखिरी दिन है. इस खास मौके पर सोनू सूद ने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही उन लोगों से माफी मांगी है, जिनकी मदद वह नहीं कर पाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को न्यू ईयर की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है.

सोनू सूद ने लोगों से क्यों मांगी माफी? 

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले एक साल में 10,117 लोगों को बचाने और स्वस्थ करने में स्मर्थ रहे. जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाए उसके लिए क्षमा कीजिएगा. 2023 वर्ष में ईश्वर हमें और बेहतर करने की शक्ति दे. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं'. सोनू सूद के इस ट्वीट पर फैंस रिप्लाई करते हुए उन्हें भी नए साल की बधाई दे रहे हैं.

 

सोनू सूद ने कोरोना के डर बीच किया ये ट्वीट

मालूम हो कि सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की थी. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया था. हाल ही में सोनू सूद ने कोरोना को लेकर लोगों को आगाह किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना से सावधानी बरसे डरे नहीं, ईश्वर करें कि मेरी जरूरत न पड़े, लेकिन अगर लगे तो याद रखना...नंबर वही है'.

हर हाल में लोगों तक पहुंचेगी मदद

सोनू सूद ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'पिछले कुछ दिनों में हमने अपने वॉलंटियर्स, अलग क्षेत्रों और गांवों में हमारे साथ काम करने वाले सभी लोगों के साथ मीटिंग की है. हमने सभी से जरूरत पड़ने पर किसी भी चीज के लिए तैयार रहने को कहा है. हम किसी भी तरह की जरूरत के लिए तैयार हैं, चाहे वह दवाएं हों, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर हों या कोई और चीज जिसकी जरूरत हो. हमें तैयार रहना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करनी है. हम सुनिश्चि करेंगे कि हर कॉल का जवाब दिया जाए. जो हमसे संपर्क करेगा, हम उन तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे.'

ये भी पढ़ें-Unseen Video: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गोवा में पार्टी करते हुए थ्रोबैक वीडियो आया सामने, ‘सिडनाज’ फैंस हुए इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget