एक्सप्लोरर

राजनीति में आने के सवाल पर बोले सोनू निगम, मैं फिलहाल इसके के लिए तैयार नहीं

गायक सोनू निगम अक्सर राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं, लेकिन जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल राजनीति के लिए तैयार नहीं हूं.

नई दिल्ली: मशहूर गायक सोनू निगम को अकसर ही विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करते हुए देखा गया है, लेकिन वे फिलहाल राजनीति में आने के लिए तैयार नहीं हैं. सोनू ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी, चाहे सार्वजनिक जगहों पर राष्ट्र गान के दौरान खड़े होने की हो, मीटू अभियान हो या फिर लाउड स्पीकर पर अजान की बात हो.

सोनू ने सामाजिक मुद्दों में भी काफी रुचि ली है. इससे पहले वे ट्रांसजेंडर समूह के लिए भी अपना समर्थन दे चुके हैं, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के खातिर धन इकट्ठा करने लिए उन्होंने एक चैरिटी कन्सर्ट का आयोजन भी किया था, यूनीसेफ के एक चैरिटी प्रोजक्ट में भी वह शामिल हो चुके हैं, भारत में कुपोषण को दूर करने की दिशा में भी सोनू ने काफी काम किया है और इस तरह की और भी कई सामाजिक कार्यो में सोनू शामिल रह चुके हैं.

राजनीति में आने के सवाल पर सोनू ने बताया, "मैं फिलहाल राजनीति के लिए तैयार नहीं हूं. मुझे इसके लिए एक प्रस्ताव भी आया था जिसे मैंने मना कर दिया." सोनू ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें किस राजनैतिक दल ने प्रस्ताव दिया था.

सोनू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज के लिए 'श्याम के रोगन रेले' गीत को अपनी आवाज दी हैं. जब उनसे यह पूछा गया गया कि प्रधानमंत्री पर आधारित होने की वजह से क्या इस प्रोजेक्ट को लेकर उन पर दवाब था? इस सवाल के जवाब में सोनू ने कहा कि ऐसा भी नहीं था. उन्होंने इस कविता को बिल्कुल वैसे ही गाया जैसे कि वह दूसरे किसी गाने को गाते हैं.

पिछले महीने सोनू काफी व्यस्त थे क्योंकि वह अपने 18वें अमेरिकन म्यूजिकल टूर पर गए थे. सोनू को ऐसा लगता है कि वक्त के साथ-साथ दर्शकों और उनकी पसंद में भी बदलाव आए हैं.

सास, बहू और साजिश (26.05.2018): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget