कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी सक्सेस रही है और इलाज के बाद वह घर लौट आए हैं. एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर अब रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि अब उनकी तबीयत कैसी है.
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई. अब कार्तिक के घुटने की सर्जरी सक्सेस रही है. इलाज के बाद वो घर लौट आए हैं और फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं.
घर लौटे कार्तिक आर्यन
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के प्रवक्ता ने बताया कि एक्टर सफल सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं और वो रिकवरी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक्टर जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. कार्तिक आर्यन के प्रवक्ता ने कहा, 'कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वो घर वापस आ गए हैं. आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. वो जल्द ही सेट पर वापस आएंगे.'

कार्तिक आर्यन को घुटने में लगी थी चोट
बता दें कि 18 अगस्त को निर्देशक कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई थी. ये हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुआ. घुटने में चोट लगने के तुरंत बाद कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घुटने की सर्जरी कराने और कुछ समय आराम करने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
ये हैं कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में
कार्तिक आर्यन जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म पर काम शुरू करेंगे. ये एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें श्रीलीला भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. श्रीलीला ने हाल ही में मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. इस फिल्म का म्यूजिक प्रीतम तैयार कर रहे हैं.

इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'नागजिला' में भी नजर आएंगे, जो मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही एक फैंटेसी-कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म है. करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. उनके पास फिल्म 'कैप्टन इंडिया' भी है, जिसमें कार्तिक एक देशभक्ति से भरे पायलट के किरदार में दिखेंगे. कार्तिक की आने वाली मूवीज का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार























