एक्सप्लोरर

राम रहीम से जुड़ रहा अक्षय कुमार का नाम, SIT ने पूछताछ के लिए भेजा समन

पिछले दिनों ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए गुरमीत राम रहीम से अपने संबंधों को लेकर सफाई दी थी. अब एक बार फिर इस मामले में अक्षय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. राम रहीम से जुड़े होने मामले को लेकर SIT द्वारा सम्मन भेजा गया है.

पिछले दिनों ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए गुरमीत राम रहीम से अपने संबंधों को लेकर सफाई दी थी. अब एक बार फिर इस मामले में अक्षय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. राम रहीम से जुड़े होने मामले को लेकर SIT द्वारा सम्मन भेजा गया है. SIT ने अक्षय को 21 नवंबर के लिए समन भेजा था . अक्षय से पूछताछ पंजाब पुलिस हेडक्वॉर्टर में हो सकती है.

अक्षय कुमार पर आरोप है कि अक्षय ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ़ गुरमीत राम रहीम की सुखबीर बादल से मीटिंग करवाई थी. हालांकि सुखबीर सिंह बादल और अक्षय कुमार दोनों ही इन आरोपों से लगातार इंकार कर रहे हैं. इस मामले को लेकर अक्षय ने SIT को मेल पर भी अपनी सफाई भेजी थी लेकिन SIT अक्षय की सफाई से संतुष्ट नहीं है.

अक्षय ने दी थी सफाई

इस मामले को लेकर कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए भी अपनी सफाई पेश की. अक्षय अपने बयान में लिखा था ''मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर कुछ खबरें इन दिनों सर्कुलेट हो रही हैं जिनमें मेरा नाम गुरमीत राम रहीम सिंह नाम के किसी शख्स से जोड़ा जा रहा है. साथ ही मेरी उनसे हुई किसी मुलाकात का भी जिक्र किया जा रहा है. लेकिन इस मामले को लेकर मैं आपको कुछ खास बातें साफ तौर पर बता देना चाहता हूं. सबसे पहले तो मैं बता दूं कि मैं  गुरमीत राम रहीम सिंह नाम के शख्स से आज तक कभी भी और कहीं भी नहीं मिला हूं.''

उन्होंने आगे लिखा, ''दूसरा मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि कि गुरमीत राम रहीम सिंह कुछ वक्त के लिए जूहू स्थित मेरे घर में कुछ दिन के लिए रहा था. जो की सच नहीं है.''

इसी के साथ अक्षय कुमार ने ये भी साफ किया कि वो सिख धर्म और उससे जुड़े लोगों की भावनाओं का खासा सम्मान करते हैं. उन्होंने लिखा, ''इतने सालों से मैं लगातार ऐसी फिल्में बना रहा हूं जो पंजाबी कलचर को प्रमोट करती है और वहां के गौरवशाली इतिहास को बयां करती हैं. इनमें सिंह इज किंग और मेरी आने वाली फिल्म केसरी शामिल है. मुझे अपने पंजाबी होने पर गर्व है और मैं सिख धर्म में खासा विश्वास रखता हूं. मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे मेरे पंजाबी भाई बहनों की भावनाएं आहत हों.'' 

कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह

गुरमीत राम रहीम सिंह ब्लात्कार का आरोपी है जिसे दो मामलों में दोषी पाया गया है और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है. इस समय वो जेल में बंद है.  25 अगस्त 2017 को जब सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था तब अचानक पंचकूला और सिरसा समेत हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में भयानक हिंसा फैल गई थी. पथराव और आगजनी की कई घटनाएं हुईं थीं. उस दौरान राम रहीम कुछ वक्त के लिए फरार भी रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget