एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ की 'Baaghi 2' से भी पीछे रह गई शाहरुख खान की Zero, जानें पहले वीकेंड में कमाए कितने करोड़

इस साल रिलीज हुई फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन में सबसे ज्यादा कमाई (करीब 120 करोड़) रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने की, जबकि शाहरुख की 'जीरो' इस लिस्ट में नौवें पायदान पर है.

नई दिल्ली: 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. शाहरुख लंबे समय से एक हिट फिल्म देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन साल 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद से  ही वो इसमें सफलता हासिल कर पाने की तमाम कोशिशों में जुटे हैं.

ऐसे में फेमस डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही जिस वजह से इसका वीकेंड कलेक्शन भी कुछ ज्यादा नहीं रहा. फिल्म ने वीकेंड में करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई की जो कि उम्मीद से काफी कम रही.

शाहरुख से काफी आगे सलमान और आमिर

इस साल रिलीज हुई फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन में सबसे ज्यादा कमाई (करीब 120 करोड़) रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने की, जबकि शाहरुख की 'जीरो' इस लिस्ट में नौंवे पायदान पर है. आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और सलमान खान की 'रेस 3' को एक सुर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जबकि शाहरुख की 'जीरो' को मिक्सड रिव्यूज मिले, फिर भी फिल्म इन दोनों से बेहतर परफॉर्म न कर सकी. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ₹119 करोड़ रुपये की कमाई के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, वहीं ₹106.47 करोड़ की कमाई के साथ 'रेस 3' चौथे पायदान पर काबिज है. तीसरे नंबर पर ₹114 करोड़ के बिजनेस के साथ रनवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' है.

टाइगर श्रॉफ से भी पीछे रहे शाहरुख

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने भी अपने वीकेंड में 'जीरो' से ज्यादा करीब ₹73.10 करोड़ की कमाई की थी. लिस्ट में हॉलीवुड की फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' करीब ₹94.30 करोड़ के बिजनेस के साथ छठें पायदान पर रही. ये साल शाहरुख के लिए काफी निराशाजनक रहा.

यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

  1. संजू - 120.06 करोड़
  2. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान -119 करोड़ (4 दिन वीकेंड)
  3. पद्मावत - 114 करोड़ (4 दिन वीकेंड)
  4. रेस 3 -106.47 करोड़
  5. 2.0- 97 .25 करोड़
  6. एवेंजर्स इन्फिनिटी वार- 94.30 करोड़
  7. बागी 2 - 73.10 करोड़
  8. गोल्ड - 71.30 करोड़ (5 दिन वीकेंड)
  9. जीरो - 59.07
  10. सत्यमेव जयते - 56.91 करोड़ (5 दिन वीकेंड)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 8.30 बजे तक 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
8.30 बजे तक 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 8 बजे तक 28 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 8 बजे तक 28 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Saturday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget