एक्सप्लोरर

क्या अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर नर्वस हैं शाहरुख खान? बोले- ‘मैं घमंडी नहीं हूं...’

Shah Rukh Khan Upcoming Films: शाहरुख खान साल 2023 में तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वहीं उन्होंने बताया कि क्या अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर वो नर्वस हैं.

Shah Rukh Khan On His Upcoming Films: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले चार सालों से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं. आखिरी बार उन्हें साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही थी. इस साल शाहरुख ‘रॉकेट्री’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आए हैं, लेकिन उनके चाहने वालों को उन्हें पर्दे पर लीड रोल में देखने का बेसब्री से इंतजार है.

शाहरुख खान साल 2023 में एक के बाद एक तीन फिल्में ‘पठान’ (Pathaan), ‘जवान’ (Jawaan) और ‘डंकी’ (Dunki) के जरिए कमबैक करने जा रहे हैं. 2 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर ‘पठान’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. इसी बीच अभिनेता ने बताया है कि क्या वो अपनी इन आगामी फिल्मों को लेकर नर्वस हैं.

शाहरुख ने कही ये बात

हाल ही में शाहरुख खान शारजाह में शारहजाह इंटरनेशनल बुक फेयर के 41वें संस्करण में शामिल हुए हैं, जहां उन्हें ‘ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड’ से भी नवाज़ा गया. इस दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी बात की. फे डीसूजा से बात करते हुए शाहरुख ने बताया कि क्या वो अपनी फिल्मों को लेकर नर्वस हैं? शाहरुख ने कहा, “जो मैं कह रहा हूं उससे मैं घमंडी लग सकता हूं. मैं जिस तरह से जवाब देता हूं लोगों को लगता है कि मैं अहंकारी हूं, लेकिन मैं ईमानदारी से जवाब देता हूं. मुझे नहीं लगता कि मुझे नर्वस होने की जरुरत है. वो सभी फिल्में सुपरहिट होने जा रही हैं.”

आगे शाहरुख ने कहा कि ये उनका अहंकार नहीं बल्कि उनका भरोसा है, जिसके साथ वो सोते हैं, जागते हैं. और यही भरोसा है जो उन्हें 57 साल की उम्र में भी काम करने के लिए प्रेरित करता है और वो 18 घंटे काम कर पाते हैं. अपकमिंग फिल्मों को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि वो सभी शानदार फिल्में हैं और उन्होंने अपना बेस्ट दिया है.

यह भी पढ़ें-

बॉक्स ऑफिस पर क्यों फुस्स साबित हो रही हैं बॉलीवुड फिल्में? Rajkummar Rao ने बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget