एक्सप्लोरर

Jawan Box Office Collection: एक साल में Shah Rukh Khan की दो फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई कर बनाया रिकॉर्ड! इस दिग्गज एक्टर के बराबर पहुंचे किंग खान

Jawan Box Office Collection: किंग खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है. अब शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी भी रिलीज के लिए तैयार है.

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' एक के बाद एक नए इतिहास रच रही है. फिल्म किंग खान के लिए किसी वरदान से कम नहीं लग रही है. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं इससे पहले 'पठान' ने भी शानजार कलेक्शन किया था. जिसके बाद अब शाहरुख खान के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

किंग खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ शाहरुख खान ऐसे दूसरे एक्टर बन गए हैं जिनकी एक साल में रिलीज हुई दो फिल्मों ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड राज कपूर के नाम था जिनकी दो फिल्में 'बरसात' और 'अंदाज' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब दर्ज किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

एक साल में दिए ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्में
बता दें कि 'जवान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 584.32 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का टोटल कलेक्शन 1043.21 करोड़ रुपए हो गया है. 'पठान' की बात करें तो फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी जिसने घरलू बॉक्स ऑफिस पर 540.51 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं दुनियाभर में 1047 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस तरह शाहरुख खान की दो फिल्मों ने मिलकर एक साल में वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं.

राज कपूर के बराबर पहुंचे किंग खान!
'जवान' और 'पठान' के कलेक्शन के साथ शाहरुख खान दिग्गज दिवंगत एक्टर राज कपूर के बराबर आ गए हैं. 1949 में राज कपूर की दो फिल्में 'बरसात' और 'अंदाज' रिलीज हुई थी जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था. इस तरह राज कपूर एक साल में ऑल टाइम ग्रॉसर दो फिल्में देने वाले पहले एक्टर बन गए थे. 

'डंकी' के जरिए तोड़ेंगे राज कपूर का रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि इसी साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है. राजकुमार  हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' 22 दिसंबर को रिलीज होगी और अगर 'पठान' और 'जवान' की तरह 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करती है तो शाहरुख खान राज कपूर को पीछे कर एक साल में तीन ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्में देने वाले पहले एक्टर बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Jawan Free Tickets Offer: ''जवान'' के लिए चाहिए एक के साथ एक फ्री टिकट तो करना होगा ये काम, फिल्म की टीम ने खुद जारी किया 'सीक्रेट कोड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget