एक्सप्लोरर

फूलन देवी की कहानी घर-घर पहुंचाने के लिए इस अदाकारा ने उठाया था साहसी कदम, घटना की गंभीरता दिखाता सीन इतना दर्दनाक था कि...

Seema Biswas Birthday Special: सीमा बिस्वास ने बताया था कि फिल्म के डायरेक्टर फिल्म में इस सीन को उसी तरह दिखाना चाहते थे जैसे ये घटना हुई थी. सीन ऐसा था कि रूह कांप जाए...

Seema Biswas Birthday Special: ऐसे बहुत ही कम एक्टर या एक्ट्रेस होते हैं जिन्हें पहली ही फिल्म से ऐसी पहचान मिलती है, जैसी बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक सीमा बिस्वास को मिली. असम से आई सीमा एक दिन थिएटर से निकल के बाहर आती हैं और बस लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं. 1994 में आई उनकी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से पहले लोगों को फूलन देवी से जुड़ी बातें उस तरह से नहीं पता थीं, जिस तरह से सीमा बिस्वास ने बताईं.

सीमा बिस्वास असम में 14 जनवरी 1965 को पैदा हुईं थीं. अचानक से 29 साल को सीमा बिस्वास कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो न सिर्फ काबिल-ए-तारीफ था, बल्कि झकझोर देने वाला था. उन्होंने बैंडिट क्वीन के जरिए फूलन देवी पर हुए अत्याचार की गंभीरता को बड़ी ही गंभीरता से दिखाया.

फूलन देवी का किरदार क्यों था साहसी कदम?
शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन में फूलन देवी का किरदार निभाना कई मायनों में एक साहसी कदम था. वो सीमा की पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में ऐसे सीन फिल्माने के लिए हां करना बड़े जज्बे की बात थी. साल 1994 का दौर ऐसा नहीं था, जब इस तरह से किसी फिल्म में किसी महिला को निर्वस्त्र दिखाया जाए जैसा कि सीमा बिस्वास को दिखाया गया. इससे पहले बिना कपड़ों के सीन फिल्म में 'खूबसूरत' तरीके से ही फिल्माए गए थे. लेकिन सीमा पर फिल्माया गया सीन ऐसे फिल्माया गया था कि उससे दर्शकों के मन में खौफ पैदा हो जाए. सीमा बिस्वास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो सीन शूट हुआ था तो पूरी यूनिट रोई थी.

बैंडिट क्वीन के उस खौफनाक सीन को लेकर सीमा ने क्या बताया?
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सीमा ने बताया कि जब उनका बिना कपड़ों का सीन शूट होने के बारे में उन्हें पता चला तो वो उनके लिए डिस्टर्बिंग तो था ही, साथ ही उसी समय मैं वो सीन करना भी चाह रही थी. सीमा ने कहा, ''मैंने अपने टीचर से पूछा इस सीन के बारे में तो उन्होंने कहा आपको डायरेक्टर से बात करनी चाहिए. जब मैंने शेखर कपूर से बात की कि ये सीन क्यों जरूरी है, तो उन्होंने बहुत ही सही लॉजिक बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना को लोग मुड़कर नहीं देखना चाहते और ये इतनी भद्दी और अमानवीयता के हद को पार करने वाली घटना है कि मैं उसे बिल्कुल वैसे ही दिखाना चाहता हूं. इसे खूबसूरती के साथ नहीं, बिल्कुल वैसे ही दिखाया जाएगा जितनी गंदी ये घटना थी.'' 

हालांकि, सीमा बिस्वास ने नहीं किया था वो खौफनाक सीन
सीमा बिस्वास ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो ये सीन नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि वो इतनी बोल्ड नहीं थीं. हालांकि, डायरेक्टर ने मुझे मना लिया लेकिन उस सीन में मेरी जगह मेरी बॉडी डबल ने परफॉर्म किया था. लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू ने सीमा ने ये बताया था कि इस फिल्म को करने के लिए उन्होंने बीहड़ में रात गुजारी थी. इस सीन की वजह से फिल्म को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा था. सीमा ने ये भी बताया था कि इस सीन को जब शूट किया जा रहा था तब डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा, और किसी को भी उस जगह जाने की परमिशन नहीं थी.

सीमा के परिवार के बारे में
सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में कई बातें बताईं. उन्होंने बताया कि उन्हें एनएसडी पढ़ने भेजा गया. उनकी मां भी एक एक्ट्रेस थीं और बहनों में से कोई सिंगर कोई डांसर तो कोई पेंटर है. सीमा ने ये भी बताया था कि जब उनकी बैंडिट क्वीन उनके घरवालों ने देखी तो वो असहज थीं. हालांकि, घरवालों को पता था कि फिल्म के सबसे डरावने सीन में उनके बॉडी डबल को इस्तेमाल किया गया, लेकिन फिर भी उन्हें डर था. उन्होंने बताया जब फिल्म देखकर उनके पापा ने उनकी ओर देखकर गहरी सांस लेते हुए कहा था- ये रोल तो हमारी सीमा ही कर सकती है. इतनी स्ट्रॉन्ग हमारी सीमा ही हो सकती है.

एक नहीं कई बेहतरीन फिल्में हैं सीमा के खाते में
सीमा बिस्वास को पहली फिल्म से नेम-फेम मिल चुका था. इसके बाद, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. जैसे वॉटर, एक हसीना थी, खामोशी और कंपनी. सीमा बिस्वास पिछले साल आई ओटीटी सीरीज 'कालकूट' में एक्टर विजय वर्मा की मां का रोल निभाया. इस रोल में भी उन्होंने जान फूंक दी. उनकी वॉटर फिल्म भी काफी विवादों में रही थी. इस फिल्म को बैन तक कर दिया गया था. सीमा ने पिंजर और भूत जैसी फिल्मों में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया था. इसके अलावा, 2007 में आई उनकी फिल्म रिस्क में उनका नेगेटिव रोल आज भी लोगों को याद है.

और पढ़ें: अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार नहीं मानते नाती अगस्त्या नंदा, द आर्चीज एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 9 बजे तक 87 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 9 बजे तक 87 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान
प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग डोसा डेट पर दिखे रणवीर सिंह, वायरल हुई वीडियो
प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग डोसा डेट पर दिखे रणवीर सिंह, वायरल हुई वीडियो

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget