एक्सप्लोरर

एमी में रहा 'सैटरडेनाइट लाइव' का जलवा, 9 अवॉर्ड जीते

'सैटरडे नाइट लाइव' ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (बाल्डविन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (केट मैकिनन), सर्वश्रेष्ठ वैराइटी स्केच सीरीज और वैराइटी सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन समेत कई पुरस्कार जीते.

लॉस एंजेलिस: यहां रविवार को हुए 69वें एमी अवार्ड्स में श्रृंखला 'सैटरडे नाइट लाइव' ने नौ एमी पुरस्कार जीते, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का किरदार निभाने के लिए अभिनेता एलेक बाल्डविन को मिला पुरस्कार भी शामिल है.

'सैटरडे नाइट लाइव' ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (बाल्डविन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (केट मैकिनन), सर्वश्रेष्ठ वैराइटी स्केच सीरीज और वैराइटी सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन समेत कई पुरस्कार जीते.

इस सीरीज के निर्माता लॉर्न माइकल्स ने मंच पर कहा, "मुझे याद है हमें यह पुरस्कार पहली बार कब मिला था. वह 1976 में इसके पहले सीजन के बाद था. मुझे लगता था..यह काफी उच्च स्तर का है और इसके जैसा अप्रत्याशित, धमाकेदार, डरावना, थकाऊ और उत्साहजनक कोई और सीजन नहीं होगा."

टीवी शो 'बिग लिटिल लाइज' ने लिमिटेड सीरीज वर्ग में आठ पुरस्कार जीते. इनमें लिमिटेड सीरीज या मूवी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता(एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड),सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री (निकोल किडमैन) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (लॉरा डर्न) समेत आठ पुरस्कार शामिल हैं.

पुरस्कार स्वीकार करते हुए किडमैन ने कहा कि शो मनोरंजक होने के साथ ही सामाजिक मुद्दों के बारे में भी है.

शो की कार्यकारी निर्माता और अभिनेत्री रीज विदरस्पून ने कहा कि टेलीविजन पर महिलाओं के लिए यह साल शानदार रहा है और महिलाओं को अपनी कहानी बताने का मौका मिला.

शो की कहानी हत्या, जांच और घरेलू हिंसा के अलावा कई चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है.

'बिग लिटिल लाइज' की तरह 'द हैंडमेड्स टेल' ने भी आठ एमी जीते, जिसमें ड्रामा सीरीज वर्ग में प्रमुख अभिनेत्री (एलिजाबेथ मॉस), सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज और सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज लेखन का पुरस्कार भी शामिल है.

शो 'वीप' ने सर्वश्रेष्ठ हास्य श्रृंखला, 'लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर' ने सर्वश्रेष्ठ वैराइटी टॉक सीरीज और 'द वॉइस' ने सर्वश्रेष्ठ रियलिटी-कॉम्पीटीशन प्रोग्राम का पुरस्कार जीता.

ड्रामा सीरीज में 'दिस इज अस' के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रमुख अभिनेता का पुरस्कार स्टर्लिग के. ब्राउन ने जीता. 'द क्राउन' के लिए ड्रामा सीरीज वर्ग में जॉन लिथगो ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और इसी वर्ग में 'द हैंडमेड्स टेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार एन डाउडी ने जीता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget