एक्सप्लोरर

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: एनिमल से क्लैश का असर नहीं, सैम बहादुर ने पहले दिन की शानदार कमाई, विक्की कौशल की तीसरी हाईएस्ट ओपनर बनी, जानें आंकड़े

Sam Bahadur Box Office Collection : विक्की कौशल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म को दर्शकों से पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है.

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. ये फिल्म आज यानी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दिलचस्प बात ये है कि विक्की कौशल की फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) के साथ हुआ है. 'एनिमल' का काफी बज था लेकिन 'सैम बहादुर' पर इसका जरा भी असर नहीं हुआ है और इसने शानदार ओपनिंग की है. इतना ही नहीं ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर भी बन गई है. चलिए यहां जानते हैं 'सैम बहादुर' ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की? 

'सैम बहादुर' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग? 
'सैम बहादुर' देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही  'सैम बहादुर' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो इसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. ऑडियंस फिल्म की और विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ करती नहीं थक रही है. इसी के साथ विक्की की फिल्म की ओपनिंग शानदार रही है. वहीं अब 'सैम बहादुर' की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबि 'सैम बहादुर' ने रिलीज के पहले दिन  6 करोड़ का कलेक्शन किया है. 
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. 

'सैम बहादुर' बनीं विक्की कौशल के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर
'सैम बहादुर' को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. विक्की कौशल की इस फिल्म को 6 करोड़ की ओपनिंग मिली है जो शानदार है. इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. इससे पहले एक्टर की फिल्म 'उरी' और 'राजी' ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. 

  • उरी का पहले दिन का कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपये था
  • राजी की ओपनिंग डे की कमाई 7.53 करोड़ रुपये रही थी
  • सैम बहादुर की ओपनिंग 6 करोड़ रुपये है

'सैम बहादुर' का कितना है रन टाइम और कितने थिएटर्स पर हुई है रिलीज
बता दें कि सैम बहादुर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा 2 घंटे और 30 मिनट (150 मिनट) के अप्रूव्ड रन टाइम के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया था. गौरतलब है कि रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के साथ  क्लैश के बावजूद, विक्की कौशल स्टारर ये  फिल्म भारत में लगभग 1300 सिनेमाघरों में यानी 1800 से 2000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिलहाल सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं. देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर 'सैम बहादुर' 'एनिमल' के आगे कितना कलेक्शन कर पाती है. 

यह भी पढ़ें: Salman Khan की महाफ्लॉप फिल्म, सिर्फ 90 लाख हुई थी कमाई, तबाह हो गया था डायरेक्टर का करियर, हीरोइन को कभी नहीं मिला का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget