एक्सप्लोरर

सलमान ने मजाकिया लहजे में प्रियंका से कहा- हमारी फिल्म हिंदी में है, तो 'देसी गर्ल' ने दिया शानदार जवाब

कल सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया.

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म में दबंग खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है. काफी समय से इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अटकलों का  बाजार गर्म था. लेकिन अब ये पक्की खबर आ चुकी हैं कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सलमान साथ नज़र आने वाले हैं. कल सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया.

हॉलीवुड का रूख कर चुकी प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए सलमान ने लिखा, ''भारत...प्रियंका चोपड़ा आपका अपने देश में स्वागत है. जल्द ही मिलते हैं. वैसे हमारी फिल्म हिंदी है.''

इस पर प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी में जवाब दिया. प्रियंका ने लिखा, ''यूपी के बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब. देसी गर्ल फॉरइवर. भारत फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. जल्द ही सेट पर मिलते हैं.

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने भी बहुत ही खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया. उन्होंने लिखा, ''स्वागत है आपका प्रियंका चोपड़ा. भारत की मिट्टी और हवा को आपका इंतजार है.''

सलमान और प्रियंका दस साल बाद इस फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं. इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आए थे. फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. पढ़ें-

16 अप्रैल को इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की पहली तस्वीर भी शेयर की. इससे पहले भी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर कहा था, "फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं. जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी."

#Bharat#A journey of a man and Nation together @beingsalmankhan

A post shared by ali (@aliabbaszafar) on

बता दें कि सलमान के साथ निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले सलमान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में उनके साथ काम किया है. 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म आधिकारिक रूप से वर्ष 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओडी टू माइ फादर' से प्रेरित है.

'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget