एक्सप्लोरर

सुपरस्टार के पिता ने पहली बीवी के होते हुए रचाई दूसरी शादी, अब दोनों के साथ गुजार रहे ऐसी जिंदगी

Bollywood Lesser Known Story: सुपरस्टार के पिता ने पहली बीवी के होते हुए शादी के सालों बाद दूसरी शादी रचाई थी. उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक नहीं दिया और आज वे अपनी दोनों बीवियों के साथ रह रहे हैं.

Bollywood Lesser Known Story: बॉलीवुड में शादी के बाद तलाक और तलाक के बाद दूसरी शादी कोई नई बात नहीं है. लेकिन कुछ दिग्गज हस्तियां ऐसी भी रही हैं जिन्होंने पहली बीवी के होते हुए दूसरी शादी रचाई है. आज हम आपको ऐसे ही एक कलाकार के बारे में बता रहे हैं. बॉलीवुड में इनके बेटे के नाम का सिक्का चलता है तो वहीं खुद उन्होंने भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपना योगदान दिया है.

हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की जो एक बेहतरीन राइटर के तौर पर जाने जाते हैं. सलीम खान ने पहली शादी 1964 में सुशीला चरक से की थी. सलीम से शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया. सलीम और सलमा के चार बच्चे हुए जिनके नाम सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा खान हैं.

दोनों बीवियों के साथ ऐसी लाइफ जी रहे सलीम खान
सलमा खान के होते हुए शादी के 17 साल बाद सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी रचाई. ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में इसकी खूब चर्चा हुई. हेलेन से शादी के बाद भी सलीम खान ने सलमा खान को तलाक नहीं दिया और वे आज भी अपनी दोनों बीवियों के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ जी रह रहे हैं. सलमा खान और हेलेन अक्सर फैमिली फोटोज में साथ पोज देती भी दिखाई देती हैं.

हेलेन से शादी पर बीवी सलमा ने किया था ऐसे रिएक्ट
एक इंटरव्यू में सलीम खान ने हेलेन से शादी करने पर सलमा खान का रिएक्शन भी शेयर किया था. उन्होंने खुलासा किया था कि अपनी दूसरी शादी की खबर खुद उन्होंने ही सलमा को दी थी और तब उनकी पहली बीवी ने कैसे रिएक्ट किया था. सलीम खान ने जूम से बातचीत में कहा था- 'जब मैंने उसे (सलमा को) बताया तो उसने मुझसे हाथ नहीं मिलाया और मुझे बताया कि मैं कितना बढ़िया काम कर रहा हूं. बेशक, हमारे बीच समस्याएं थीं, लेकिन बहुत कम समय के लिए. उसके बाद, सब कुछ स्वीकार कर लिया गया.'

दूसरी शादी पर कैसा था बच्चों का रिएक्शन?
हेलेन से शादी करने पर बच्चों के बारे में सलीम खान ने बताया- 'मैंने उस समय अपने बच्चों से कहा, तब वे बहुत छोटे थे, वे इसे अभी नहीं समझेंगे लेकिन जब वे बड़े हो जाएंगे तो समझ जाएंगे. मैंने उनसे कहा कि मेरी जिंदगी में एक और शख्स आ गया है. मैंने उससे शादी कर ली है,.मुझे तुमसे कोई उम्मीद नहीं है. मैं तुमसे ये उम्मीद नहीं करता कि तुम उससे उतना प्यार करो जितना तुम अपनी मां से करते हो, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम उसे उतनी ही इज्जत दो.'

'मेरे धर्म ने मुझे दोबारा शादी करने की इजाजत दी'
हेलेन से शादी को लेकर स्क्रिप्ट राइटर ने आगे कहा था- 'जब मैं पीछे देखता हूं, तो ये चीजें किसी तकनीक से काम नहीं करतीं. आपको इसके बारे में ईमानदार होना चाहिए, आपको कमिटेड होना चाहिए. मैं हेलेन के साथ आगे बढ़ सकता था, शायद वो इस पर आपत्ति नहीं जताती या इससे पीड़ित नहीं होती. लेकिन मेरे धर्म ने मुझे दोबारा शादी करने की इजाजत दी थी और मैं उसे एक दर्जा देना चाहता था, इसलिए मैंने उससे शादी की.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget