एक्सप्लोरर

IIFA में कंगना का मजाक उड़ाने पर करण-वरुण के बाद सैफ ने भी मांगी माफी

गौरतलब है कि पिछले दिनों करण और कंगना का ‘नेपोटिज्म’ को लेकर विवाद काफी सुर्ख़ियों में रहा था. इस वाकये ने फिर से उस विवाद को जगा दिया है.

नई दिल्ली : आईफा समारोह में किया गया मजाक वरुण धवन, करण जौहर और सैफ़ अली खान, को महंगा पड़ता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलने के बाद, तीनों स्टार्स को कंगना से माफ़ी मांगनी पड़ी है. वरुण धवन और करण जौहर के बाद, सैफ़ अली खान ने भी कंगना से की गई अपनी गुस्ताखी के लिए माफ़ी मांग ली है.

‘नेपोटिज्म’ को लेकर हुए इस विवाद की शुरुआत 15 जुलाई को आईफा अवार्ड्स में हुई, जब वरुण धवन अपना ‘बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल’ का अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे, जहां पहले से ही प्रोग्राम के संचालक करण जौहर और सैफ अली खान मौजूद थे. सैफ़ ने वरुण की खिंचाई करते हुए कहा कि उन्हें यह मुकाम उनके पिता की वजह से हासिल हुआ है. इतना सुनकर वरुण ने भी मजाक में ही सही पर कहा कि सैफ भी अपनी मां शर्मिला टैगोर की वजह से इस इंडस्ट्री में हैं. इस पर करण कैसे चुप रह सकते थे. उन्होंने भी यह कह डाला कि वह भी अपने निर्माता पिता की वजह से ही यहां पर हैं. फिर तीनों ने एक साथ एक सुर में ‘नेपॉटिज्म रॉक्स’ का नारा बुलंद किया. हंगामे के लिए शायद इन सितारों का इतना ही कहना काफी होता, पर इतने पर भी ये लोग चुप नहीं रहे. इसके बाद जो स्टेज पर हुआ वह इससे भी बुरा था. तीनों ने ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ के बोल गाने शुरू कर दिए और फिर करन ने कंगना पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘यह कंगना बहुत बोलती है’. गौरतलब है कि पिछले दिनों करण और कंगना का ‘नेपोटिज्म’ को लेकर विवाद काफी सुर्ख़ियों में रहा था. इस वाकये ने फिर से उस विवाद को जगा दिया है. एक तरफ जहां ‘नेपोटिज्म रॉक्स’ जैसे नारे लगाने की वजह से सोशल मीडिया पर तीनों सितारों को लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी, वहीं दूसरी तरफ कंगना का नाम लेकर मज़ाक उड़ाने की वजह से कंगना के फैंस के गुस्से को भी झेलना पड़ा. सैफ ने कंगना को मैसेज करके माफी मांग ली है और उन्होंने कहा है कि वो बस एक मज़ाक था जो कि स्क्रिप्ट का एक हिस्सा था. सैफ को ऐसे मज़ाक का हिस्सा बनने पर अफसोस है. आपको बता दें कि सैफ से पहले वरुण और करण भी इस मामले पर माफी मांग चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget