एक्सप्लोरर

अनुपम खेर की ऑटोबायोग्राफी न्यूयार्क में रिलीज़ करेंगे ऋषि कपूर

अनुपम खेर की पहली किताब, 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज़ यू' उनके जीवन से प्रेरित थी और बुकस्टोर्स में बेस्ट सेलर्स की की लिस्ट में शामिल है वहीँ अब जल्द ही उनकी नयी किताब आने वाली है. उनकी दूसरी किताब जिसका शीर्षक है - 'लेसन्स लाइफ टॉट मी अननोइंगली', जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ होने की तैयारी में है.

नई दिल्ली: तीन दशक तक, 500 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय के बाद , एक कुशल कलाकार और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर अनुपम खेर की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है. शिमला में एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर, विश्व स्तर पर सबसे बहुमुखी और प्रशंसित अभिनेताओं में से एक बनने के बाद , अनुपम खेर ने निश्चित रूप से अपने कई उपलब्धियों और मान्यता के साथ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश को गौरवान्वित किया है.

प्रतिष्ठित अभिनेता अनुपम खेर की यात्रा वास्तव में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्तोत्र रही है जो अभिनेता बनने के सपने देखते हैं. एक तरफ जहां उनकी पहली किताब, 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज़ यू' उनके जीवन से प्रेरित थी और बुकस्टोर्स में बेस्ट सेलर्स की की लिस्ट में शामिल है वहीं अब जल्द ही उनकी नयी किताब आने वाली है. उनकी दूसरी किताब जिसका शीर्षक है - 'लेसन्स लाइफ टॉट मी अननोइंगली', जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ होने की तैयारी में है.

अनुपम खेर के करीबी दोस्त और अभिनेता ऋषि कपूर इस किताब को लॉन्च करेंगे.

इस शाम की खास बात ये होगी कि एन बी सी के हिट टीवी सीरीज़ न्यू एम्स्टर्डम की स्टार कास्ट इस किताब के कुछ अंश को पढ़ेंगी. इस शो में अनुपम खेर एक भारतीय ऑरिजिन के डॉक्टर विजय कपूर का किरदार निभाते हैं. इस विशेष मौके को फेसबुक और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. फैंस के साथ हमेशा इमोशनली कनेक्ट रहने वाले अनुपम खेर सोशल मीडिया के ज़रिये उनसे और रीडर्स से बात करेंगे.

एक तरफ उनका पॉपुलर ड्रामा, "कुछ भी हो सकता है" एक विज़ुअल ट्रीट था तो वहीँ उनकी नई किताब उनकी उल्लेखनीय यात्रा के एक और प्रेरक और शानदार चरण के बारे में बात करती है.

किताब के बारे में बात करते हुए, अनुपम खेर कहते हैं, "मैं अपने दोस्त ऋषि कपूर द्वारा अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज़ करने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि रोग से उबरने के इस लड़ाई में साहस और आशा के प्रतीक भी हैं. न्यू एम्स्टर्डम के मेरे दोस्तों को इस कार्यक्रम में भाग लेने और शाम में एक मनोरंजक आयाम जोड़ने के लिए अत्यंत आभारी हूं. मेरी किताब न्यूयॉर्क के इस कॉन्सुलेट में कॉन्सल जनरल संदीप चक्रवर्ती के अच्छे ऑफिसेस के माध्यम से लॉन्च की जा रही है, ये मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. शिमला के एक छोटे शहर के लड़के के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने और फिर, सिटी ऑफ़ ड्रीम्स (न्यूयार्क) में स्वीकार किया जाना ही मेरे जीवन की अधिकतमता साबित करता है .... 'कुछ भी हो सकता है! "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget